BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले के इन गांवों में मचा था मगरमच्छ.. <<     KHABAR : एमपी के शाजापुर में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : शिक्षा की मुस्कान, पालक संघ ने नौनिहालों.. <<     BIG NEWS : नशामुक्ति का संदेश देकर संपन्न हुई एसपी.. <<     NEWS : श्रावण मास में उज्जैन स्टेशन पर विशेष.. <<     NEWS : 51 कन्या पूजन और संतों के महाप्रसाद के साथ.. <<     NEWS : महाकाल की नगरी को निकले कांवड़ियों का मधुबन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : कुकड़ेश्वर में आवारा सांड और कुत्तों का.. <<     NEWS : सेंती में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट में दिव्यांगजनों के.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को दिए सफलता.. <<     NEWS : मेवाड़ के लिए सांसद सी.पी. जोशी की बड़ी पहल,.. <<     KHABAR : मुलठान में किसानों-कांग्रेस ने मिलकर.. <<     NEWS : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 15, 2023, 8:22 pm
BIG NEWS : नीमच जिले का गांव मालखेड़ा और 7 साल की शिवानी, जब स्कूल की छुट्टी के बाद रुकी जामुन खाने तो अचानक यशोदा ने उठाया ये खौफनाक कदम, सूचना मिलते ही दौड़े परिजन, पुलिस दर्ज किया मामला, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर      

Share On:-

मनासा। थाना क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले ग्राम मालखेड़ा में शनिवार को दोपहर 2 बजे करीब स्कूल से मध्यान्ह भोजन की छुट्टी कर सहेली के साथ जामुन खाने गयी 7 वर्षीय बालिका शिवानी के ऊपर उसी के गांव की ही रहने वाली यशोदा नाम की एक महिला ने दराते से हमला कर दिया। दराता बालिका की आंख में जाकर लगा। हमले से बालिका की पलक पुरी तरह कट गई। आंख फूटते फूटते बची। परिजनों ने मनासा थाना पहुंच उक्त महिला के खिलाफ रिपोट दर्ज करवाई है। 
थाना प्रभारी नीलेश सोलंकी ने बताया कि मालखेड़ा निवासी शिवानी पिता गंगाराम बंजारा गांव के ही माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने गई थी। आज दोपहर 2 बजे बाद भोजन करने की छुट्टी होते ही शिवानी सहेलियों के साथ उनके घर जा रही थी तभी बीच रास्ते मे एक मकान के बाहर जामुन के पेड़ पर लगे जामुन खाने के लिये टहनी के हाथ लगा दिया। मकान के अंदर से यशोदा नाम की महिला निकलकर आई और दराते से बालिका के उपर हमला कर दिया। बालिका का मनासा शासकीय चिकित्सालय मे उपचार करवाया गया है। आँख की हालत को देखते हुए उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया। साथ ही उक्त महिला के ख़िलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE