BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले के इन गांवों में मचा था मगरमच्छ.. <<     KHABAR : एमपी के शाजापुर में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : शिक्षा की मुस्कान, पालक संघ ने नौनिहालों.. <<     BIG NEWS : नशामुक्ति का संदेश देकर संपन्न हुई एसपी.. <<     NEWS : श्रावण मास में उज्जैन स्टेशन पर विशेष.. <<     NEWS : 51 कन्या पूजन और संतों के महाप्रसाद के साथ.. <<     NEWS : महाकाल की नगरी को निकले कांवड़ियों का मधुबन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : कुकड़ेश्वर में आवारा सांड और कुत्तों का.. <<     NEWS : सेंती में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट में दिव्यांगजनों के.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को दिए सफलता.. <<     NEWS : मेवाड़ के लिए सांसद सी.पी. जोशी की बड़ी पहल,.. <<     KHABAR : मुलठान में किसानों-कांग्रेस ने मिलकर.. <<     NEWS : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 16, 2023, 11:03 am
BIG BREAKING : नीमच के इस गांव में ग्रामीण सून रहे थे कथा, तभी राजस्थान पुलिस लेकर पहुंची एक तस्कर को, जैसे ही हुई खाकी के साथ घर में एंट्री तो बालकनी से लगा दी छलांग, अब तीन थानों की पुलिस ने घेरा गांव, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के छायन गांव से एक तस्कर के पुलिस कस्टडी से फरार होने का मामला सामने आया है। वहीं गांव के एक अन्य व्यक्ति के भी उसके साथ फरार होने की बात निकलकर सामने आई है। 
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान की पुलिस उक्त तस्कर को पूछताछ के लिए नीमच जिले के गांव छायन लेकर पहुंची थी, जहां से वह तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। उक्त तस्कर को पुलिस जिस घर में पूछताछ के लिए ले गई थी तस्कर ने उसी मकान की बालकनी से छलांग लगाई और फरार हो गया। तस्कर के फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। राजस्थान पुलिस के साथ नीमच जिले के दो थानों की पुलिस भी छायन पहुंची है। 
बताया जा रहा है कि पुलिस के उच्च अधिकारियों सहित भारी बल ने गांव छायन में डेरा डाल रखा है। खबर लिखे जाने तक उक्त तस्कर कौन था इसके संबंध में खुलासा नहीं हो पाया था। वहीं इस तस्कर के साथ फरार होने वाले अन्य व्यक्ति के नाम का खुलासा भी नहीं हो पाया है। 
नीमच सिटी थाने के टीआई करणी सिंह शक्तावत ने बताया कि बेगूं पुलिस तस्कर को लेकर जिले के गांव छायन में आई थी। राजस्थान की पुलिस के साथ जिले की पुलिस संयुक्त रूप से तस्कर को तलाश रही है। जल्द ही फरार तस्कर पुलिस की गिरफ्त में होगा। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE