खरगोन | बलकवाड़ा पुलिस थाना के खलटाका चौकी क्षेत्र के ग्राम महाराजखेड़ी में बकरियां चोरी की वारदात हुई।जिसमें अज्ञात बदमाशों द्वारा बकरिया चोरी कर 6 बकरियों को चिल्लाने के दौरान मार दिया गया। जिसमें 4 बच्चे भी शामिल है। चोरी की घटना शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात की बताई जा रही है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी नारायण पिता भगवान पटेल निवासी महाराजखेड़ी ने बताया कि मैं खेती और बकरी पालन का काम करता हूं। मेरे घर के पीछे बकरियों को बांधने के लिए बाड़ा बनाया गया है। जिसमें मेरी सारी बकरियां बंधी हुई थी। शाम को रोज की तरह बकरियों को बाड़े में बांध दिया था। सुबह 5:00 बजे उठकर मैने मेरे बाड़े में देखा तो बकरिया नहीं दिखी। अंदर जाकर देखा तो बाड़े में 3 बच्चे मरे पड़े हुए थे।तथा एक बच्चा वह दो बकरियां बाड़े के बाहर मरी पड़ी हुई थी। जिनके गले में कटने के निशान थे। मेरे बाड़े में कुल 100 बकरियां थी। मैंने आसपास तलाश किया बकरीया नहीं मिली।
फरियादी ने खलटाका पुलिस चौकी पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और पशु चिकित्सक को सूचना देकर 6 बकरियों का पोस्टमार्टम कराया। साथ ही फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया।
घटना की सूचना मिलते ही मंडलेश्वर एसडीओपी मनोहर सिंह गवली बलकवाड़ा थाना प्रभारी रामेश्वर ठाकुर
मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मौका मुआयना किया गया।