BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जिले में भयानक सड़क हादसा, टाकरदा मोड़ पर.. <<     देवास पुलिस का "ऑपरेशन त्रिनेत्रम": सूने.. <<     KHABAR : महाविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर.. <<     खेड़ापति मंदिर से स्वर्णकार धर्मशाला तक.. <<     KHABAR : उज्जैन के शिवोहम तिवारी का नेशनल तैराकी.. <<     खरगोन जिले के कसरावद के झिरनिया तालाब फालिया.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ का संदेश देते हुए.. <<     KHABAR : धनेरिया खुर्द में श्रीमद्भागवत कथा का.. <<     धार में विज्ञान और आस्था के बीच छिड़ी अनूठी.. <<     KHABAR : दतिया पुलिस लाइन में विश्व पर्यावरण दिवस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : चौथे दिन भी नहीं झुके संविदाकर्मी,.. <<     KHABAR : झाबुआ के खवासा-करवड़ में 15 दिन से खुदी सड़क,.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर निकली साइकिल रैली,.. <<     KHABAR : 18 जून से मेट्रो की बड़ी छलांग, रेडिसन चौराहे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : जनता टायर वाले रहीम कुरैशी परिवार पर.. <<     KHABAR : देवास में भक्ति की बही गंगा, स्वर्णकार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 16, 2023, 12:03 pm
BIG NEWS : डॉक्टर पति और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर, जब अचानक कैबिन में आई पत्नी तो माजरा देख उड़ गए होश, जानिये ऐसा क्या कर रही थी डॉ. पटेल की प्रेमिका आमरीन, पढ़े खबर 

Share On:-

खंडवा। डॉक्टर पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से तंग आ चुकी पत्नी ने फिर विवाद खड़ा कर दिया। गुस्से से छटपटाई पत्नी ने पति के कैबिन में बैठी प्रेमिका के बाल खींच डाले। फिर प्रेमिका ने भी टेबल पर रखा टिफिन बॉक्स उठाकर मार दिया। इस दौरान डॉक्टर अपनी टेबल पर लंच कर रहे थे। विवाद थाने तक पहुंचा, पत्नी और प्रेमिका ने एक-दूसरे पर मारपीट का केस दर्ज कराया है।

शनिवार को पड़ावा स्थित डॉक्टर मलिकेंद्र पटेल अपने क्लिनिक पर सेवाएं दे रहे थे। उनकी पत्नी डॉ. रूपलता पटेल भी उसी क्लिनिक पर ड्यूटी पर थी। पति-पत्नी के अलग-अलग कैबिन है। वायरल सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, डॉक्टर मलिकेंद्र पटेल अपने कैबिन में लंच कर रहे थे। लंच करते-करते वो अपनी प्रेमिका आमरीन से बात करते हुए नजर आ रहे है। वही गेट के पास उनकी पत्नी डॉ. रूपलता खड़ी हुई थी। रूपलता अपने पति से प्रेमिका के कैबिन में बैठने पर आपत्ति जता रही थी। डॉक्टर मलिकेंद्र बार-बार उन्हें समझा रहे थे। काफी देर तक रूपलता और मलिकेंद्र के बीच उनकी प्रेमिका के सामने बात होती रही। फिर अचानक गेट से थोड़ा भीतर आकर डॉ. रूपलता ने प्रेमिका आमरीन के बाल खींच लिए। दो से तीन बार झपटा मारा। इतनी देर में आमरीन ने टिफिन बॉक्स उठाकर मार दिया। डॉक्टर मलिकेंद्र खड़े हुए और इतनी देर में डॉ. रूपलता रफूचक्कर हो गई।

जीने के लिए सोचना पड़ेगा-
इधर, डॉ. रूपलता पटेल का कहना है कि, आमरीन एक नर्स है, वह हिंदूजा हॉस्पिटल में काम करती थी। मेरे पति डॉ. मलिकेंद्र पटेल उसी हिंदूजा हॉस्पिटल में प्रैक्टिस करते है। वहा स्टाफ नर्स आमरीन ने मेरे पति को प्रेम जाल में फंसा लिया। दोनों के बीच रिश्ता इतना गहरा गया कि मेरे पति ने मेरे से बात तक करना बंद कर दी। वो आमरीन को घर तक लाने लगे। फिर धीरे-धीरे कर उसने हमारा एक घर छीन लिया। मेरे पति ने वो घर उसके नाम पर कर दिया। अब पति है कि आमरीन के साथ ही रहते है। इसी वजह से कई बार विवाद हुए।

मुझे पता चला है कि आमरीन मेरे पति को ब्लेकमेल करती है, तो मैंने भी एक्सेप्ट कर लिया कि पति की जैसी इच्छा हो, वो वैसा रहे। लेकिन बच्चों के लिए और खासकर अपने जीवन के लिए तो सोचना पड़ेगा ना। घर और पति छीनने वाली आमरीन अब हमारे कैबिन तक आ जाती है। अब सोचिए कि मैं मानसिक रूप से वैसे ही परेशान हो चुकी हूं और वो मुझे बार-बार तंग कर रही है। मुझे बस न्याय चाहिए, वो किसी दिन भी मुझे मार डालेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE