BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले के इन गांवों में मचा था मगरमच्छ.. <<     KHABAR : एमपी के शाजापुर में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : शिक्षा की मुस्कान, पालक संघ ने नौनिहालों.. <<     BIG NEWS : नशामुक्ति का संदेश देकर संपन्न हुई एसपी.. <<     NEWS : श्रावण मास में उज्जैन स्टेशन पर विशेष.. <<     NEWS : 51 कन्या पूजन और संतों के महाप्रसाद के साथ.. <<     NEWS : महाकाल की नगरी को निकले कांवड़ियों का मधुबन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : कुकड़ेश्वर में आवारा सांड और कुत्तों का.. <<     NEWS : सेंती में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट में दिव्यांगजनों के.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को दिए सफलता.. <<     NEWS : मेवाड़ के लिए सांसद सी.पी. जोशी की बड़ी पहल,.. <<     KHABAR : मुलठान में किसानों-कांग्रेस ने मिलकर.. <<     NEWS : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 16, 2023, 2:08 pm
BIG NEWS : जिले का गांव सुखेड़ा और ये बड़ा गिरोह, जैसे ही मिली पुख्ता जानकारी तो एक्शन में आए अधिकारी, फिर जब दी ठिकाने पर दबिश तो हत्थे चढ़े बदमाश, जानिए ऐसा क्या बना रहे थे आरोपी, पढ़े पवन धाकड़ की खबर     

Share On:-

रतलाम। पुलिस अधीक्षक रतलाम सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा रतलाम जिले में अवैध गतिविधियों की आसूचना प्राप्त कर अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगो पर सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु सभी थाना/चौकी प्रभारियों को लगातार निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों का पालन करते हुए जिला रतलाम की पुलिस द्वारा लगातार अवैध गतिविधियों को संचालित करने वालो पर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक रतलाम सिद्धार्थ बहुगुणा को सूचना प्राप्त हुई कि सुखेडा में अवैध गतिविधियो में संलिप्त लोगो द्वारा भारतीय मुद्रा की हुबहु दिखने वाली नकली मुद्रा बनाकर उसे बाजार में चला कर लाभ कमाने के गोरखधंधे में संलिप्त लोग राजस्थान सीमा पर सक्रीय है। 
पुलिस अधीक्षक बहुगुणा द्वारा नकली नोट बनाकर बाजार में चलाने वालो का भाण्डाफोड कर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश खाखा के एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावरा रविन्द्र बिलवाल के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी पिपलौदा रेवल सिंह बरडे के नेतृत्व में टीम का गठन किया। पुलिस टीम द्वारा सुखेडा में नकली भारतीय मुद्रा बनाकर चलाने और बनाने वाले गिरोह को के ठिकानों के बारे में सूचना एकत्रित कर उनके ठिकानों पर दबिश दी। दबिश के दौरान सुखेडा तथा आसपास के गांव के आरोपियों को गिरफ्तार कर 500-500 रूपये के नकली नोट बनाने वाले उपकरण, सामग्री, नकली नोट आदि बरामद किये गये तथा आरोपियों की गिरफ्तारी कर थाना  पिपलौदा पर अपराध क्रमांक 258/23 धारा 489 क, 489 ख, 489 ग, 489 घ/34 भारतीय दण्ड विधान कायम किया गया। अपराध में संलिप्त अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

जप्त सम्पत्ती- 
500-500 रूपये के कुल 70 नोट कुल 35 हजार रूपये के, एक लैपटॉप, एक रंगीन प्रिन्टर, नोट बनाने के पेपर, कटर, स्केल एवं कॉच तथा मोबाईल फोन बरामद किये गये।

गिरफ्तार आरोपी की जानकारी-
1- पुष्कर पिता पुनालाल निनामा जाति भील, निवासी केसरपुरा पुलिस थाना पिपलौदा जिला रतलाम मध्य प्रदेश।
2- मनीष पिता पन्नालाल लोधा, निवासी लोधा मोहल्ला ग्राम सुखेड़ा पुलिस चौकी सुखेडा थाना पिपलौदा जिला रतलाम मध्य प्रदेश।
3- दीपक पिता कमल लोधा, निवासी लोधा मोहल्ला ग्राम सुखेडा थाना पिपलौदा जिला रतलाम मध्य प्रदेश।

अपराध में संलिप्त नकली नोट बनाने/सप्लाय करने वाले अन्य आरोपी अपराध में नकली नोट का सप्लाय करने तथा उसके खपाने वाले और भी आरोपी संलिप्त है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है तथा जल्द ही गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की जावेगी।

उक्त कार्यवाई में थाना प्रभारी पिपलौदा निरीक्षक रेवलसिंह बरडे, चौकी प्रभारी सुखेडा उप निरीक्षक कुलदीप देथलिया, सउनिरी सीताराम तेनिवार, प्रधान आरक्षक 656 नीरज त्यागी, आरक्षक 506 अनिल सोलंकी, आरक्षक 516 राजेश पटेल, आर आरक्षक 387 होकमसिंह, आरक्षक 65 कमलेश बुनकर, आरक्षक 821 शैलेन्द्रसिंह सिसौदिया, सायबर सेल रतलाम मनमोहन शर्मा, विपुल भावसार, मयंक व्यास, राहुल पाटीदार, आरक्षक 785 सादीक मंसुरी, 290 अनिल पाटीदार, आर 833 राकेश पाटीदार, आरक्षक 638 संजय डामोर, आर 1014 आशिष शर्मा, सैनिक बापुसिंह, सैनिक कृष्णदास बैरागी, सैनिक अशोक कुमावत का सराहनीय योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE