BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले के इन गांवों में मचा था मगरमच्छ.. <<     KHABAR : एमपी के शाजापुर में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : शिक्षा की मुस्कान, पालक संघ ने नौनिहालों.. <<     BIG NEWS : नशामुक्ति का संदेश देकर संपन्न हुई एसपी.. <<     NEWS : श्रावण मास में उज्जैन स्टेशन पर विशेष.. <<     NEWS : 51 कन्या पूजन और संतों के महाप्रसाद के साथ.. <<     NEWS : महाकाल की नगरी को निकले कांवड़ियों का मधुबन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : कुकड़ेश्वर में आवारा सांड और कुत्तों का.. <<     NEWS : सेंती में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट में दिव्यांगजनों के.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को दिए सफलता.. <<     NEWS : मेवाड़ के लिए सांसद सी.पी. जोशी की बड़ी पहल,.. <<     KHABAR : मुलठान में किसानों-कांग्रेस ने मिलकर.. <<     NEWS : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 16, 2023, 2:41 pm
BIG NEWS : शहर की मल्टी और 35 साल का नवीन, जब बीवी को देखा बॉयफ्रेंड के साथ इस हालत में तो उठाया ये बड़ा कदम, हादसा होते ही इलाके में फैली सनसनी, सूचना मिलते ही दौड़ी पुलिस, जानिए क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर      

Share On:-

इंदौर। बीवी की बेवफाई से दुखी होकर पति के सुसाइड करने की ये चौंका देने वाली घटना इंदौर की है। जहां भीम नगर मल्टी में रहने वाले युवक ने चौथी मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरु की। शुरुआत जांच में युवक के बीते कुछ दिनों से डिप्रेशन में होने की बात सामने आई है।
राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र स्थित भीम नगर मल्टी में रहने वाला नवीन पिता शिवराम खराटे उम्र 35 साल ने शुक्रवार रात अचानक तीसरी मंजिल की बालकनी से नीचे गिर गया। गिरने की तेज आवाज सुन मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और उसे तुरंत एमवाय अस्पताल ले जाया गया। यहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि कथित तौर पर नवीन की पत्नी का किसी अन्य युवक के साथ अफेयर था, इस वजह से उसने सुसाइड किया है। युवक के साथ पत्नी को पति ने देख लिया था और इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद भी हुआ था। 
नवीन के मल्टी से कूदकर खुदकुशी करने से इलाके में सनसनी फैल गई। तुरंत लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरु की। पुलिस का कहना है कि बीवी के लव अफेयर के बारे में शुरुआती जांच में पता चला है फिलहाल हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है और नवीन की पत्नी से भी इस संबंध में पूछताछ होगी। पुलिस जांच के बाद ही आत्महत्या के सही कारणों का खुलासा होने की बात कह रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE