मनासा। रविवार को दोपहर 12.30 बजे करीब ग्राम कचोली के शेषावतार मन्दिर परिसर में आम आदमी पार्टी ग्राम कमेटी द्वारा पौधरोपण कार्य्रकम रखा गया। जिसमें गाँव के लोगों सहित ग्राम कमेटी के सदस्यों ने जामुन, आम, नीम, अशोक जैसे छायादार पौधे लगाए।
आम आदमी पार्टी विधानसभा प्रभारी रमेश गुर्जर ने पर्यावरण के प्रति आमजन को जागरूक करते हुए पर्यावरण जागरूकता शपथ दिलाई। वहीं आमजन को प्रति वर्ष 2 पौधे लगाकर उन्हें बड़ा करने की शपथ दिलाई। रमेश गुर्जर ने कहा कि आज से शुरू हुआ पौधारोपण अभियान लगातार आगे भी जारी रहेगा। गाँव-गाँव जाकर ग्राम कमेटी द्वारा सार्वजनिक जगहों पर पौधारोपण किया जाएगा।