BREAKING NEWS
KHABAR : लावण्य मंगल ने एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण.. <<     BIG NEWS : नीमच में देर रात से रुक-रुककर बारिश,.. <<     BIG NEWS : लाडली बहना योजना को चुनौती, हाईकोर्ट ने.. <<     BIG NEWS : मां के साथ पलंग पर सो रहा था 7 माह का मासूम,.. <<     VIRAL NEWS TRUTH: UPI पर 0.4% Tax की खबर वायरल, आखिर इसके पीछे की.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में निकला भगवान.. <<     KHABAR : धूमधाम से मनाया भगवान विश्वकर्मा पूजन व.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मक्सी.. <<     KHABAR : जब शिक्षा और नदी बचाने का संकल्प एक साथ.. <<     KHABAR : सेगांव में सेवा संकल्प बना उत्सव,.. <<     BIG UPDATE VIDEO : मालवा में सियासत गरम, राहुल गांधी के.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट ने वृक्षों को रक्षा सूत्र.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर दतिया में दीप.. <<     NEWS : तेरापंथ भवन में गूंजे धर्म और साधना के.. <<     NEWS : प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे.. <<     NEWS : दुर्ग पर यातायात व्यवस्था सुगम बनाने.. <<     WEATHER REPORT : मालवा के कई जिलों में आज फिर बदला मौसम,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 17, 2023, 11:21 am
BIG NEWS : शहर की कृष्णा कॉलोनी और काली अंधेरी रात, जब अचानक घर पहुंचा पति तो बिस्तर पर दोस्त के साथ पत्नी को इस हालत में देख उड़ गए होश, फिर जैसे ही उठाया ये कदम.., पढ़े खबर 

Share On:-

ग्वालियर। शहर में एक अनोखा मामला सामने आया है। एक युवक जब घर पहुंचा तो उसकी पत्नी से उसका दोस्त गलत हरकत कर रहा था। यह देख पति आग बबूला हो गया और दोस्त से मारपीट करने लगा। जान बचाने के लिए दोस्त छत पर भागा और नीचे कूद गया। उसका पैर टूट गया। महिला का पति उसे लेकर पुरानी छावनी थाना पहुंचा और शिकायत की।

पुलिस ने सलाह दी कि वह अपनी पत्नी को थाने लेकर आए उसका भी पक्ष सुना जाएगा। जब युवक पत्नी को लेने पहुंचा तो पता लगा कि पत्नी भी गायब है। अब पुलिस ने युवक की शिकायत पर उसके दोस्त के खिलाफ घर में घुसने व अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

शहर के पुरानी छावनी स्थित कृष्णा कॉलोनी निवासी 27 वर्षीय युवक ने शिकायत की है कि शनिवार रात जब वह अपने घर पहुंचा तो उसके कमरे में पत्नी के साथ उसके गांव का रहने वाला युवक बिस्तर पर गलत हरकत कर रहा था। उसने उसे पकड़ा और मारपीट की तो युवक उसे व उसके बेहनोई को धक्का देकर भागा और छत से छलांग लगा दी। जिससे उसके पैर में चोट आ गई। घायल दोस्त को वह पकड़कर थाने लेकर पहुंचा। जहां पर उसकी हालत देखकर पुलिस ने उपचार के लिए भर्ती करा दिया।

जब घर पहुंचा था नहीं मिली पत्नी-
पुरानी छावनी थाना में पुलिस अफसरो ने कहा कि आरोपी की शिकायत करने के लिए युवक अपनी पत्नी को बुला लाए। उसके भी बयान लिए जाएंगे। जब वह अपने घर में पहुंचा तो पता चला कि पत्नी भी घर से गायब हो गई है। इसका पता चलते ही वह थाने पहुंचा और आरोपी की शिकायत की। पुलिस ने उसकी शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी पत्नी की तलाश शुरू कर दी है। इस मामले में टीआई पुरानी छावनी मिर्जा आसिफ बेग का कहना है कि युवक ने शिकायत की है। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE