BREAKING NEWS
KHABAR : लावण्य मंगल ने एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण.. <<     BIG NEWS : नीमच में देर रात से रुक-रुककर बारिश,.. <<     BIG NEWS : लाडली बहना योजना को चुनौती, हाईकोर्ट ने.. <<     BIG NEWS : मां के साथ पलंग पर सो रहा था 7 माह का मासूम,.. <<     VIRAL NEWS TRUTH: UPI पर 0.4% Tax की खबर वायरल, आखिर इसके पीछे की.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में निकला भगवान.. <<     KHABAR : धूमधाम से मनाया भगवान विश्वकर्मा पूजन व.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मक्सी.. <<     KHABAR : जब शिक्षा और नदी बचाने का संकल्प एक साथ.. <<     KHABAR : सेगांव में सेवा संकल्प बना उत्सव,.. <<     BIG UPDATE VIDEO : मालवा में सियासत गरम, राहुल गांधी के.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट ने वृक्षों को रक्षा सूत्र.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर दतिया में दीप.. <<     NEWS : तेरापंथ भवन में गूंजे धर्म और साधना के.. <<     NEWS : प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे.. <<     NEWS : दुर्ग पर यातायात व्यवस्था सुगम बनाने.. <<     WEATHER REPORT : मालवा के कई जिलों में आज फिर बदला मौसम,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 17, 2023, 4:45 pm
BIG NEWS : जिले का गांव भिल्याखेड़ा और ज्वार की फसल, जैसे ही मिली पुख्ता सूचना तो एक्शन में आए अधिकारी, फिर जब पहुंचे खेत पर तो माजरा देख उड़ गए खाकी के होश, जानिए ऐसा क्या मिला पुलिस को, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। बस्सी थाना पुलिस ने क्षेत्र में एक खेत पर ज्वार की फसल की आड़ में गांजे की अवैध खेती के खिलाफ कार्यवाही करते हुए खेत से गांजे के 156 किलोग्राम वजन के कुल 784 पौधे जब्त कर आरोपी को नामजद किया है।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि एएसपी बुगलाल मीना के निर्देषन व डीएसपी गंगरार भवानीसिह के पर्यवेक्षण मे मादक पदार्थाे की धडपकड कार्यवाही के तहत रविवार को मुखबिर की सूचना पर एसएचओ बस्सी हमेरलाल उनि, मय जाप्ता एएसआई भंवरलाल, हैड कानि विक्रम सिह, कानि हरिराम, मटूल व राजेन्द्रसिंह के साथ थाने से रवाना हो सरहद भिल्याखेडा कुएं पर पहुंचे। जहां पर खेत मे खड़ी ज्वार की फसल मे गांजे के पोधे लगे हुए थे। एक व्यक्ति खेत मे खडा था, जो वर्दी में आये पुलिस जाप्ता को आता देखकर भागा, जिसका पुलिस जाप्ते ने पिछा किया मगर खेतो मे गीला होने व बाड होने से भागने मे सफल हुआ। उक्त व्यक्ति को पुलिस जाप्ते ने भिल्याखेड़ा निवासी मालाराम पुत्र मेघा भील होना पहचाना। 
गांजे के पोधो को उखाड कर एक जगह एकत्रित कर गिनती की गई तो गांजे के कुल पौधे 784, कुल वजन 156 किलो 470 ग्राम हुआ। जिन्हे जप्त कर थाना बस्सी पर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE