BREAKING NEWS
KHABAR : लावण्य मंगल ने एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण.. <<     BIG NEWS : नीमच में देर रात से रुक-रुककर बारिश,.. <<     BIG NEWS : लाडली बहना योजना को चुनौती, हाईकोर्ट ने.. <<     BIG NEWS : मां के साथ पलंग पर सो रहा था 7 माह का मासूम,.. <<     VIRAL NEWS TRUTH: UPI पर 0.4% Tax की खबर वायरल, आखिर इसके पीछे की.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में निकला भगवान.. <<     KHABAR : धूमधाम से मनाया भगवान विश्वकर्मा पूजन व.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मक्सी.. <<     KHABAR : जब शिक्षा और नदी बचाने का संकल्प एक साथ.. <<     KHABAR : सेगांव में सेवा संकल्प बना उत्सव,.. <<     BIG UPDATE VIDEO : मालवा में सियासत गरम, राहुल गांधी के.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट ने वृक्षों को रक्षा सूत्र.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर दतिया में दीप.. <<     NEWS : तेरापंथ भवन में गूंजे धर्म और साधना के.. <<     NEWS : प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे.. <<     NEWS : दुर्ग पर यातायात व्यवस्था सुगम बनाने.. <<     WEATHER REPORT : मालवा के कई जिलों में आज फिर बदला मौसम,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 17, 2023, 6:23 pm
BIG NEWS : मनासा का कपड़ा व्यापारी अनिल दुआ और श्रवण की पत्नी, जब पहुंची दुकान तो हुआ कुछ ऐसा, फिर अचानक आने लगी तेज आवाजें, देखते ही देखते बाहर जमा हो गई लोगों की भीड़, जानिये क्यों महिला ने उठाई चप्पल, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। जिले का मनासा एक बार सुर्खियों में आ गया है। यहां एक दुकान के बाहर अचानक लोगों की भीड़ जमा हो गई। दुकान के अंदर से जोर-जोर से चिल्लाने की आवाज आने पर लोगों का मजमा लग गया। देखने पर पता चला कि एक महिला व दुकानदार के बीच कहासुनी हो रही हैं। दुकानदार को महिला चप्पल दिखाते हुए चेतावनी दे रही थी। ये तमाशा काफी देर तक चला। चप्पल हाथ में लिए महिला दूकानदार को काफ़ी कुछ कह रही थी। इसके जवाब में दूकानदार भी महिला को धमकाते और मसखरी करते हुए दिखाई दिया। 

दरअसल मनासा के कपड़ा व्यापारी अनिल दुआ के पास दायमाखेड़ी के श्रवण पिता सोलाजी बंजारा ने अपनी पत्नी के ज़ेवर गिरवी रखे थे। उसका आरोप है कि तीन माह बाद जब व जैवर छुड़वाने पहुंचा तो व्यापारी ने पैसे ले लिए और जेवर वापस दिये, लेकिन जेवर में एक कान की टोकरी और झेला नहीं था। जब मैंने दुकानदार से जेवर कम होने की बात कहीं तो उसने अगले दिन आकर ले जाने की बात कही। इसके बाद जब अमले दिन मैं पहुंचा तो व्यापारी ने टालमटोल कर दिया। इस टालमटोल में आज महीनों बीत गए। चक्कर काटने के बाद व्यापारी ने जेवर देने से इंकार कर दिया। इस पर मैंने समाज के वरिष्ठ जनों की मध्यस्थता से भी जेवर हासिल करने की कोशिश की मगर कोई फायदा नहीं हुआ। मनासा थाने, एसपी ऑफिस व कलेक्टर ऑफिस में भी शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

3 दिन पुराना है वायरल वीडियो-
वायरल वीडियो करीब 3 दिन पुराना बताया जा रहा है। जब दुकानदार अनिल दुआ दुकान पर बैठा था। पीड़ित श्रवण और उसकी पत्नी दुकान पर पहुंचे और दुकानदार से जेवर लौटाने की मांग की। जिस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आवेश में आकर श्रवण की पत्नी ने चप्पल उठा ली। अब यह वीडियो नीमच की सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है। वीडियो मनासा के विजय स्तंभ के पास अनिल दुआ की कपड़े की दुकान का हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE