BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले के इन गांवों में मचा था मगरमच्छ.. <<     KHABAR : एमपी के शाजापुर में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : शिक्षा की मुस्कान, पालक संघ ने नौनिहालों.. <<     BIG NEWS : नशामुक्ति का संदेश देकर संपन्न हुई एसपी.. <<     NEWS : श्रावण मास में उज्जैन स्टेशन पर विशेष.. <<     NEWS : 51 कन्या पूजन और संतों के महाप्रसाद के साथ.. <<     NEWS : महाकाल की नगरी को निकले कांवड़ियों का मधुबन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : कुकड़ेश्वर में आवारा सांड और कुत्तों का.. <<     NEWS : सेंती में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट में दिव्यांगजनों के.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को दिए सफलता.. <<     NEWS : मेवाड़ के लिए सांसद सी.पी. जोशी की बड़ी पहल,.. <<     KHABAR : मुलठान में किसानों-कांग्रेस ने मिलकर.. <<     NEWS : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 17, 2023, 7:36 pm
KHABAR : लगातार धर्मांतरण कराने के प्रयास के मामले सामने आ रहे, उदयनगर क्षेत्र में सक्रिय ईसाई मशीनरी पर क्यों नहीं लग पा रहा अंकुश, पढ़े खबर 

Share On:-

बागली | उदयनगर थाना क्षेत्र में लगातार धर्मांतरण कराने के प्रयास के मामले सामने आ रहे हैं। हिंदू संगठन के लोगों द्वारा लगातार धर्मांतरण कराने का प्रयास करते हुए लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले किए गए हैं।लेकिन आज तक पुलिस इस गिरोह के सरगना तक नहीं पहुंच पाई है।उदयनगर क्षेत्र आदिवासी बहुमूल्य क्षेत्र हैं ईसाई मशीनरी ग्रुप इस क्षेत्र में काफी सक्रिय नजर आ रहा है। लंबे समय से आदिवासी बहुमूल्य गांव में जाकर गरीब वर्ग के परिवारों को बहला-फुसलाकर व अन्य प्रलोभन देखकर धर्मांतरण के लिए प्रेरित करने का प्रयास कर रहे हैं। यह सिलसिला लंबे समय से चल रहा है। उदयनगर थाना क्षेत्र में लगभग 4 से 5 बार गरीब परिवारों के घरों में धर्मांतरण के लिए प्रेरित करते हुए ईसाई मशीनरी के लोगों को पकड़ा गया है और हिंदू संगठन के लोगों द्वारा पुलिस के हवाले कर एफ आई आर दर्ज कराई गई है।लेकिन जिम्मेदार पुलिस इन मामले को लेकर आज भी सक्रिय नजर नहीं आ रही है।और उसका कारण है कि लगातार इस प्रकार के  प्रयास क्षेत्र में हो रहे हैं।एक बार फिर उदयनगर थाना क्षेत्र के गांव  पोलाखाल में फिर इस प्रकार का मामला सामने आया है।जहां पर भी सूचना मिलने पर हिंदू संगठन के लोगों द्वारा उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया। और दो महिला सहित 7 लोगों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराई है, अब देखना यह है कि पुलिस इस मामले को कितनी गंभीरता से लेती है और इसके सरगना तक पहुंच पाती है या नहीं।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE