BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 18, 2023, 4:20 pm
GYAPAN : आम आदमी पार्टी ने पेंशनरों को 42 प्रतिशत महंगाई राहत प्रदान करने की मांग को लेकर सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर 

Share On:-

नीमच। पेंशनरों को 42 प्रतिशत महंगाई राहत प्रदान करने की मांग को लेकर आज आम आदमी पार्टी और पेंशनरों द्वारा कलेक्टर कार्यालय नीमच पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। 
ज्ञापन में कहा गया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश के 5 लाख पेंशनरों की महंगाई राहत केवल इसलिए रोक कर बैठे हैं कि छत्तीसगढ़ सरकार मध्य प्रदेश पुनर्गठन आयोग की धारा 49 (6) के तहत सहमति प्रदान नहीं कर रही है। इसकी आड़ लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हठधर्मिता दिखा रहे हैं। मध्यप्रदेश का पेंशनर केंद्र और राज्य सरकार की तुलना में 9 प्रतिशत पीछे हो गया है। 
ज्ञापन में यह भी कहा गया कि शिवराज सिंह चौहान जानबूझकर महंगाई राहत का आदेश रोककर भारतीय संविधान के अनुच्छेद 38 का उल्लंघन कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी और पेंशनरों ने मांग की कि यदि मांगे नहीं मानी गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE