BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 19, 2023, 11:31 am
BIG NEWS : किसान नेता उमरावसिंह गुर्जर का आरोप, किसान से करोड़ो रूपये प्रीमियम वसूल लिया बीमा कंपनियों ने, बीमा मिला नाममात्र का, ऐसी है भाजपा की किसान हितैषी सरकार, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। फसल बीमा के नाम पर बैंक बीमा कंपनियों और सोसायटियों द्वारा किसानों से करोड़ों रुपये की प्रीमियम लूट ली गई और खराब हुई फसलों का बीमा या तो दिया ही नहीं या नाममात्र की राशि दी। अपने आप को किसानों की सबसे बड़ी हितेषी बताने वाली भाजपा की केंद्र और मप्र की सरकार किसानों की इस पीड़ा पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। 
उक्त आरोप लगाते हुए किसान नेता एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य उमरावसिंह गुर्जर ने बताया कि वर्ष 2021-22 में जिन किसानों ने अपनी फसल का बीमा कराया था तब बीमा कंपनियों और सोसायटियों ने खुलकर प्रीमियम की वसूली की। केवल सोसायटियों ने ही 48 हजार 661 किसानों से 2 करोड़ 91 लाख रुपये प्रीमियम वसूल की। जबकि राष्ट्रीयकृत बैंकों, निजी बैंकों एवं उनकी बीमा कंपनियों ने तो बीमा प्रीमियम के नाम पर कई करोड़ रुपये वसूल किये। 
गुर्जर ने आरोप लगाया कि किसानों की फसल जब प्राकृतिक आपदा में नष्ट या खराब हुई तो बीमा कंपनियों ने मुंह फेर लिया। मनमाने तरीके से सर्वे किये गए और मनमाने तरीके से बीमा राशि तय कर दी गई। प्रीमियम की तुलना में बहुत कम राशि किसानों को मिली। यहां तक कि कई किसानों की फसल को तो दस्तावेजों में नष्ट होना तक दर्ज नहीं किया। अब निजी बैंक बीमा कंपनियां यह तक बताने को तैयार नहीं है कि उन्होंने कितने किसानों को कितनी फसल बीमा राशि का भुगतान किया है। हालात यह हैं कि जिले के कलेक्टर तक को पत्र लिखकर जानकारी मांगना पड़ रही है। यह स्थिति तो वर्ष 2021-22 की फसल बीमा प्रीमियम और बीमा भुगतान को लेकर है, जबकि इसमें बीमा कंपनियों द्वारा यह भी स्पष्ट नहीं किया जा रहा है कि बीमा खरीफ की फसल का है या रबी की। किसान हर स्थिति में ठगा जा रहा है। जबकि वर्ष 2022-23 की स्थिति तो अभी तक नहीं बताई गई है। 
गुर्जर ने कहा कि ऐसे हालातों में स्पष्ट है कि बीमा कंपनियां किसानों के साथ लूट मचा रही है और अपने आप को किसान का बेटा कहने वाले प्रदेश के घोषणावीर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व भाजपा के जनप्रतिनिधि हाथ पर हाथ धरकर तमाशबीन बने हुए हैं। इससे इनकी भी इस लूट मंडली में संदिग्ध भूमिका प्रतीत होती है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE