BREAKING NEWS
KHABAR : नीमच में निःशुल्क इज्तिमाई निकाह सम्मेलन.. <<     HEADLINES: नीमच-मंदसौर की 6 बड़ी खबरें: मंडियों में.. <<     NEWS : पंचायत चुनाव 2026- अंतिम प्रशिक्षण के बाद.. <<     BIG NEWS : उंखलिया की खामोश रात में हुआ खौफनाक कत्ल,.. <<     KHABAR : जबलपुर में भाजपा की लोकतंत्र बचाओ,.. <<     राजा की मुड़ैरी हमले का मामला: आरोपियों की.. <<     KHABAR : नेपा लिमिटेड में प्रतियोगिताओं के विजेता.. <<     BIG UPDATE: वोट बचाने की लड़ाई में नीमच कांग्रेस की.. <<     KHABAR : उज्जैन में छात्रावास की बाहरी आवाजाही से.. <<     VIDEO NEWS: नीमच मंडी में लहसुन के भाव का ऐसा.. <<     BIG NEWS : डोडाचूरा तस्करी का मामला फिर सुर्खियों.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ कांग्रेस ने उतारा.. <<     "शाजापुर में 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत!.. <<     BIG NEWS : दिल्ली की सियासत में गूंजा वोट बचाने का.. <<     KHABAR : मंदिरों और हैंडपंप के आसपास गूंजा.. <<     BIG UPDATE: अफीम नीति पर किसान नेता बद्रीलाल जाट का.. <<     KHABAR : पारिवारिक विवाद से परेशान नवविवाहित युवक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 19, 2023, 12:12 pm
KHABAR :  महाकाल की सवारी के दौरान थूकने का मामला आया सामने, संगठन ने किया थाने का घेराव, तीन नाबालिग लड़कों पर FIR, दो को पकड़ा, पढ़े खबर 

Share On:-

उज्जैन | बाबा महाकाल की दूसरी सवारी के दौरान सोमवार को उस समय बड़ा बवाल मच गया, जब टंकी चौराहा के समीप कुछ लोगों ने बोतल से पानी पीकर सवारी पर थूकना शुरू कर दिया। ऐसे में जब कुछ लोगों ने सवारी पर थूक रहे लोगों को ऐसा करने से मना किया तो उसके बावजूद भी यह लोग नहीं माने। कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाया और वायरल कर दिया, जिसके बाद विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारी-कार्यकर्ता थाने पहुंचे, इन लोगों के खिलाफ धार्मिक भावना भड़काने का प्रकरण दर्ज करवाया है।

एडिशनल एसपी आकाश भूरिया ने इस मामले में मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि बाबा महाकाल की सवारी के दौरान ढोल-नगाड़े बजाने वालों ने पानी पीकर थूकने वाले समुदाय विशेष के लोगों का वीडियो बनाया था। उसके आधार पर खाराकुआं थाने में विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्ध लोगों को अभिरक्षा में लिया गया है।
बताया जाता है कि पकड़े गए आरोपियों में दो नाबालिग बताए जा रहे हैं, जिनकी उम्र की तस्दीक पुलिस द्वारा की जा रही है। बजरंग दल के जिला संयोजक अंकित चौबे ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने सांप्रदायिक भड़काने की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। लेकिन इन लोगों के खिलाफ रासुका में कार्रवाई करते हुए इनके मकान तोड़े जाना चाहिए।

अगर आरोपी नाबालिग भी हैं तो उनका कृत्य इस लायक नहीं है कि उन्हें नाबालिग समझकर बक्शा जाए। उन पर भी ऐसी ही कार्रवाई होना चाहिए, जैसी बालिग पर होती है। बता दें कि इस पूरे मामले मे पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा-1860 के तहत 295 ए, 153 ए, 296 और 505 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE