BREAKING NEWS
KHABAR : पाटीदार मित्र मंडल के माध्यम से हुआ 50वां.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ, सिंह और मीन राशि वालों को मिल.. <<     KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 19, 2023, 3:35 pm
BIG NEWS : जिले का मनासा थाना और आरोपी जानी, पहले आरक्षक से कहा वॉशरूम जाने की फिर उठाया ये बड़ा कदम, घटना होते ही विभाग में मचा हड़कंप, जानिए क्या है पूरा मामला, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर    

Share On:-

मनासा। बीती सोमवार रात मनासा थाने से दुष्कर्म का आरोपी कस्टडी से चकमा देकर भाग गया। इससे महकमे में हड़कंप मच गया। आरोपी को पुलिस रातभर ढूंढती रही लेकिन नहीं मिला। दूसरे दिन भी पुलिस ने आरोपी की तलाश जारी रखी और आसपास के गांवों में कई जगह दबिश दी बावजूद वह नहीं मिला। कस्टडी से आरोपी के फरार होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। जिम्मेदारों का कहना है कि पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है जल्द ही उसे ढूंढ निकालेंगे।
पुलिस थाना मनासा ने दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी जानी पिता फूलचंद बांछड़ा निवासी हाड़ी पिपलिया को सोमवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। यहां से पुलिस को उसका एक दिन का रिमांड मिला। इस दौरान सोमवार की रात 9 बजे आरोपी ने वॉशरूम जाने के लिए आरक्षक लोकेश से कहा। इस पर आरक्षक, आरोपी को वॉशरूम के लिए लॉकअप से बाहर लेकर आया। बॉथरूम की तरफ ले जाते समय आरोपी जानी बांछड़ा आरक्षक से हाथ छुड़ा लिया। आरक्षक कुछ समझ पाता तब तक आरोपी थाने की छत पर चढ़कर भाग गया। पुलिस ने उसको पकड़ने के लिए काफी प्रयास किए लेकिन वह हाथ नहीं आया। कुकड़ेश्वर व रामपुरा पुलिस को सूचना कर नाकाबंदी की। वहीं पुलिस ने रातभर आरोपी को तलाशा लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।
दुष्कर्म के आरोपी जानी बांछड़ा की तलाश में अलग-अलग टीमें बनाकर मनासा क्षेत्र के आसपास के बांछड़ा डेरों में मंगलवार को दिनभर दबिश दी। साथ ही आरोपी के रिश्तेदारों के यहां पर भी दबिश देकर पूछताछ की गई। बावजूद पुलिस के हाथ अब तक कुछ नहीं लगा। जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होगा थाना प्रभारी निलेश सोलंकी ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी का न्यायालय से एक दिन का रिमांड मिला था।
रात को आरक्षक उसे वॉशरूम लेकर गया। उस समय आरोपी हाथ छुड़ाकर चकमा देकर भाग गया। उसकी तलाश में बांछड़ा डेरों सहित मंदसौर जिलें के गांधीसागर में भी दबिश दी है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE