BREAKING NEWS
MANDI BHAV: एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मंदसौर के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : दिव्यांगजनों के लिए श्रीकांत फिल्म का.. <<     KHABAR : जिले में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : कमिश्नर दीपक सिंह के फ़ैसले की हाईकोर्ट.. <<     REPORT : संभागायुक्त दीपक सिंह की अध्यक्षता में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मतगणना के लिए नियुक्त शासकीय सेवकों को.. <<     REPORT : कलेक्टर बाथम ने किया नाले तथा तालाबों का.. <<     NEWS : शतरंज की जिला स्तरीय अंडर-17 (ओपन एवं गर्ल्स).. <<     NEWS : विहिप मातृशक्ति दुर्गावाहिनी ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शहर के सीएम राइज विनोबा स्कूल को शिक्षा.. <<     NEWS : तपती गर्मी में अघोषित बिजली कटोती से आमजन.. <<     NEWS : शहर में पानी की सप्लाई को लेकर जिला कलक्टर.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय वृद्धजन स्वास्थ्य देखभाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पटवा स्कूल की तनीषा पाटीदार ने 12 वीं.. <<     KHABAR : हाथीपावा पहाडी पर समन्वित रूप से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 19, 2023, 4:39 pm
KHABAR : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे सिवनी, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं  को लिया हिरासत में, बारिश के चलते कार्यक्रम में हुई देरी, पढ़े खबर 

Share On:-

सिवनी | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विकास पर्व यात्रा के तहत बुधवार को सिवनी पहुंचे। यहां सीएम का रोड शो होना है, लेकिन तेज बारिश के कारण कार्यक्रम में देरी हो रही है। संभवत: बारिश बंद होने के बाद रोड शो और जनसभा की जाएगी।

सीएम के आने से पहले पुलिस ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं काे हिरासत में लिया है। यह कार्यकर्ता सीएम के रोड शो पर एक महिला का कच्चा मकान ढंकने को लेकर विरोध कर रहे थे। दरअसल, यहां सीएम के रोड शो के बीच में सड़क किनारे एक आदिवासी महिला का कच्ची मकान है। वह काफी जर्जर है। सीएम को यह मकान नहीं दिखे, इसलिए नपा की टीम ने इसे कवर कर दिया था। हालांकि कांग्रेस के विरोध के बाद कवर हटा लिया।

सीएम के आने से पहले कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को लेकर जाती पुलिस की गाड़ी।
इनका लोकार्पण करेंगे सीएम

मुख्यमंत्री यहां कई कामों का लोकार्पण करेंगे। इसमें 9 करोड़ 40 लाख 32 हजार रुपए से निर्मित 17 किमी माल्‍हनवाड़ा से खैररांजी मार्ग, 1 करोड़ 15 लाख 50 हजार रुपए से निर्मित अनुविभागीय अधिकारी राजस्‍व कार्यालय भवन बरघाट, 3 करोड़ 53 लाख 9 हजार रुपए से निर्मित शासकीय महाविद्यालय बरघाट में 6 अतिरिक्‍त कक्षों का निर्माण, 1 करोड़ 31 लाख 69 हजार रुपए से ग्राम ग्‍वारी (लखनादौन) प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र भवन एवं आवास गृहों का निर्माण, 1 करोड़ 30 लाख रुपए से सिवनी नगरीय निकाय के पांच प्रमुख सड़कों का कायाकल्‍प के तहत डामरीकरण कार्य का लोकार्पण करेंगे।

सीएम यहां 32 करोड़ 76 लाख 4 हजार रुपए से सीएम राइज स्‍कूल धनौरा, 28 करोड़ 60 लाख 49 हजार रुपए से सीएम राइज स्‍कूल मुर्गहाई, 16 करोड़ 63 लाख रुपए से क्रिटिकल केयर हेल्‍थ यूनिट सिवनी का निर्माण, 2 करोड़ 87 लाख 22 हजार रुपए से 8.542 किमी लम्‍बा सिवनी–मंडला (लोपा) से परासपानी मार्ग का निर्माण, 1 करोड़ 12 लाख 58 हजार रुपए से 3.88 किमी लम्‍बा सिवनी-मंडला (लोपा) से पलारी मार्ग, 1 करोड़ 84 लाख 71 हजार रुपए से 06 बिस्‍तरीय प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र बगहाई का निर्माण कार्य, 53 करोड़ 28 लाख रुपए से अमृत 2.0 के अंतर्गत सिवनी जलार्वधन योजना का निर्माण एवं विस्‍तार कार्य, 7 करोड़ 44 लाख 75 हजार रुपए से दल सागर तालाब में फाउंटेन लाइट एवं साउंड सिस्‍टम कार्य एवं 126 करोड़ 21 लाख रुपए से सिवनी शहर से गुजरने वाले पुराने एनएच 07 पर 630 मीटर रेल्‍वे ओवर ब्रिज तथा 12.67 किमी की लंबाई टू लेन सड़क के स्‍थान पर फोरलेन सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे।

भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे मुख्यमंत्री को मांगो का पत्र भी सौंपेंगे। इन मांगों में सिवनी जिला मुख्यालय में कृषि महाविद्यालय, सिवनी नगर पालिका को नगर निगम बनाने, जिले की बरघाट विधानसभा के कुरई महाविद्यालय के लिये आवंटित, भूमि में महाविद्यालय निर्माण के लिए राशि स्वीकृति संबंधी, जिले की विधानसभा क्षेत्र केवलारी के आदिवासी विकासखंड में महाविद्यालय की स्वीकृति संबंधी मांगों का पत्र सौंपा जाएगा।

कार्यक्रम में सिवनी जिला भाजपा अध्यक्ष आलोक दुबे, सांसद डाॅ. ढालसिंह बिसेन, सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन, केवलारी विधायक राकेश पाल सिंह, पूर्व सांसद नीता पटेरिया, पूर्व विधायक नरेश दिवाकर, पूर्व विधायक कमल मर्सकोले, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मीना बिसेन, पूर्व जिलाध्यक्ष सुजीत जैन, पूर्व जिला अध्यक्ष वेदसिंह ठाकुर, पूर्व जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष अशोक तेकाम, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमतिवारी, भाजपा जिला मंहामंत्री गण समस्त जिला उपाध्यक्षगण मंत्री एवं समस्त जिला पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE