जावरा। विकास खंड जावरा के ग्राम सरसोदा में जिला पंचायत सदस्य राजेश भरावा निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान कई बड़ी लापरवाही विद्यालय के द्वारा देखने में आई।
राजेश भरावा ने बताया कि एकीकृत माध्यमिक विद्यालय सरसोदा में बच्चो को मध्यान भोजन में मेनू के अनुसार भोजन नही मिल रहा है और मध्यान भोजन में जो बच्चो को सब्जी मिल रही वो भी खाने लायक नही है। सब्जी में पानी ज्यादा मिला कर दिया जा रहा है। लेकिन विद्यालय के प्रिंसिपल की ओर से कभी भी मध्यान भोजन ठेकेदार को और वरिष्ठ अधिकारियों को एक बार भी अवगत नही करवाया गया।
विद्यालय में बच्चों को खाना खाने के बाद खुद ही थाली धोनी पड़ती है। यहां मध्यान समूह के द्वारा थालिया धोने के लिए किसी को नहीं रखा गया है। छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा थालिया धुलवाई जा रही है। बच्चों के पीने के पानी की व्यवस्था भी नही है। राजेश भरवा ने आगे बताया कि पीएचई के द्वारा जो नल जल मिशन में पेयजल व्यवस्था की गई थी वह भी दो चार दिन चली और बंद हो गईं। लेकिन वापस किसी ने सुध नहीं ली। बच्चो को विद्यालय में जो शौचालय में जो नल लगे है उन्हीं नल से पानी पीने को मजबूर होना पड़ रहा है। एक तरफ बच्चे शौचालय करते है और दूसरी तरफ उसी के पास में पानी भी पीते है। लेकिन जिम्मेदार शिक्षा विभाग इस और कोई ध्यान नही दे रहा है। अधिकारियों और ठेकेदारों की लापरवाही से बच्चों को आज बाथरूम में लगे नल पर पानी पीना पड़ रहा है। ऐसी स्थिति में केसे बच्चों का भविष्य बनेगा। कौनसा अभिभावक अपने बच्चों को ऐसे स्कुल में भेजेगा। ये प्रशासन की बड़ी लापरवाही है। बच्चों के पढ़ने की व्यवस्था अगर ऐसी रही तो बच्चे केसे अपना भविष्य बनायेगे।
निरीक्षण के दौरान जनपद सद्स्य बसंतीलाल चौधरी, युवा कांग्रेस आरटीआई जिला अध्यक्ष दीपक परमार, मुकेश खारोल, हाफिज खान और अन्य ग्रामीण जन उपस्थित रहें।