BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 19, 2023, 7:07 pm
KHABAR : गठबंधन को लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया ट्वीट, सत्ता के लिए और भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए गठबंधन INDIA जोड़ो, कांग्रेस को जोड़-तोड़ की राजति करने वाली पार्टी बताया, पढ़े खबर 

Share On:-

गुना | बैंगलोर में हुई विपक्षी दलों की बैठक पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर इस गठबंधन की सूरत और नियत पर सवाल उठाया है। उन्होंने इसे सत्ता के लिए और भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए बना गठबंधन बताया है। उन्होंने नीकांग्रेस को जोड़-तोड़ की राजति करने वाली पार्टी बताया है।

बता दें कि मंगलवार को विपक्षी दलों की दूसरी बैठक कर्नाटक के बैंगलोर में हुई। 2024 के आम चुनाव में भाजपा को हराने के लिए विपक्ष के 26 दल एक साथ आए हैं। बैठक में विपक्षी दलों के गठबंधन का नाम INDIA तय किया गया है। इसका फुल फॉर्म इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस है। इसका ऐलान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने विपक्षी दलों की प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया। उन्होंने कहा कि समन्वय के लिए 11 सदस्यों की कमेटी और एक कार्यालय जल्द बनाया जाएगा। इसकी घोषणा मुंबई में होने वाली हमारी अगली बैठक में होगी। खड़गे ने कहा- भाजपा ने लोकतंत्र की सभी एजेंसियों ED, CBI आदि को नष्ट कर दिया है। हमारे बीच राजनीतिक भेद हैं, लेकिन हम देश को बचाने के लिएसाथ आए हैं।

बुधवार को केंद्रीय नागर विमानन और इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस नए गठबंधन पर हमला किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए इस भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए बना गठबंधन बताया। सिंधिया ने लिखा कि-"1947 - सत्ता के लिए भारत तोड़ा

1975 - सत्ता के लिए आपातकाल लागू किया

2022 - सत्ता के लिए तुष्टिकरण से ओत-प्रोत भारत जोड़ो यात्रा की

2023 - सत्ता के लिए व भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए गठबंधन INDIA जोड़ो

ये जोड़-तोड़ की राजनीति वर्षों से कांग्रेस की विचारधारा का हिस्सा रही है। नए गठबंधन की सूरत भी वही, नीयत भी वही।"

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE