BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले के इन गांवों में मचा था मगरमच्छ.. <<     KHABAR : एमपी के शाजापुर में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : शिक्षा की मुस्कान, पालक संघ ने नौनिहालों.. <<     BIG NEWS : नशामुक्ति का संदेश देकर संपन्न हुई एसपी.. <<     NEWS : श्रावण मास में उज्जैन स्टेशन पर विशेष.. <<     NEWS : 51 कन्या पूजन और संतों के महाप्रसाद के साथ.. <<     NEWS : महाकाल की नगरी को निकले कांवड़ियों का मधुबन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : कुकड़ेश्वर में आवारा सांड और कुत्तों का.. <<     NEWS : सेंती में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट में दिव्यांगजनों के.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को दिए सफलता.. <<     NEWS : मेवाड़ के लिए सांसद सी.पी. जोशी की बड़ी पहल,.. <<     KHABAR : मुलठान में किसानों-कांग्रेस ने मिलकर.. <<     NEWS : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 20, 2023, 11:36 am
BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम कन्याखेड़ी और तीन बच्चों का पिता, जब काम से लौटा घर तो नहीं दिखी पत्नी, फिर जैसे ही बड़ी बेटी ने बताई पड़ोसी कमलेश और मां सावित्री की ये बात तो उड़ गए होश, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। प्रकाश पिता बगदीराम नायक निवासी अरनिया माली जिला चित्तौड़गढ़ राजस्थान हाल मुकाम ग्राम कन्या खेड़ी तहसील जावद जिला नीमच मध्य प्रदेश जिला पुलिस अधीक्षक को 19 जुलाई बुधवार शाम 4 बजे ज्ञापन सौंपकर पड़ोसी सुशीलाबाई के खिलाफ कानूनी जांच कार्रवाई कर निष्पक्ष कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। पड़ोसी महिला सुशीला द्वारा पत्नी सावित्री को भाई कमलेश के माध्यम सेब हला-फुसलाकर कहीं भेज देने के मामले को लेकर निष्पक्ष कानूनी कार्रवाई कर न्याय दिलाने की मांग की गई।
जिला पुलिस अधीक्षक को प्रस्तुत ज्ञापन में प्रकाश ने बताया कि वह अपनी पत्नी सावित्री तीन बच्चों के साथ निवासरत है तथा वह आर.सी.सी. सेन्टींग का काम मजदूरी से करता है। मजदूरी करने के लिए रोजाना बाहर गांव आना-जाना लगा रहता है तथा  07 जुलाई 2023 को मजदूरी करने सिंगोली गया था और मेरी पत्नी सावित्री व तीनो संतान बडी पुत्री काजल आयु 12 वर्ष लगभग, मंझली पुत्री कोमल आयु 09 वर्ष व छोटा पुत्र देवराज को घर पर छोड़कर गया था तथा शाम को जब में मजदूरी कर घर आया तो मेरी पत्नी सावित्री घर पर नहीं थी। मैंने अपनी बड़ी पुत्री काजल से पूछा की तेरी मम्मी कहां है तो बच्चों ने बताया की मम्मी तो पडोस वाली आंटी सुशीला बाई के यहां जो अंकल कमलेश आये थे उनके साथ गई है तब में अपनी पुत्री को लेकर सुशीला बाई के घर गया और पूछा की मेरी सावित्री कहाँ है और तुम्हारा भाई कमलेश कहां है तो सुशीला बाई ने कहा की मेरा भाई कमलेश तो कल ही यहां से चला गया। तुम्हारी पत्नी की मुझे जानकारी नहीं है तब मेरी पुत्री काजल ने बताया की आंटी झूठ बोल रही है इन्होंने ही कमलेश अंकल के साथ मम्मी को भेजा है तब मेरे द्वारा सुशीला बाई से सख्ती से पूछा तो उसने बताया की हो मेरा भाई कमलेश ही तुम्हारी पत्नी को बहला फुसलाकर ले गया है। मैंने कहा कि चलो पुलिस में तुम्हारे भाई की शिकायत करते है जिस पर सुशीला बाई ने मना कर दिया, तब मैंने 8 जुलाई 2023 को चौकी प्रभारी डिकेन जाकर मेरी पत्नी को सुशीला बाई व उसके भाई कमलेश पिता शांतिलाल नायक निवासी गांव सेंगवा तह निम्बाहेड़ा जिला चित्तौडगढ़ राजस्थान के द्वारा बहला फुसलाकर ले जाने के संबंध में शिकायत दर्ज करवाई, किन्तु सुशीला बाई व कमलेश के विरूद्ध कोई कानूनी कार्यवाही नहीं की। जिसके बाद प्रकाश ने 10 जुलाई 2023 को ऑनलाईन शिकायत पुलिस चौकी डिकेन पर की किन्तु आज तक कोई कानूनी कार्यवाही सुशीला बाई व उसके भाई कमलेश पर नहीं हुई है। पुलिस अधीक्षक से मांग है कि सुशीला बाई से सख्ती से पूछताछ की जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके। जिला पुलिस अधीक्षक से पुलिस विभाग के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से अपनी कार्रवाई कर पत्नी सावित्री को कमलेश के कब्जे से मुक्त कराने की मांग की गई। प्रकाश ने बताया कि उसे संदेह है कि सुशीला बाई का भाई कमलेश पत्नी सावित्री के साथ कोई अनहोनी घटना नहीं कर दें जिस कारण सुरक्षा की मांग की गई। सुशीला बाई का मोबाइल नंबर 6261 877 482 पुलिस को प्रस्तुत किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE