BREAKING NEWS
KHABAR : पाटीदार मित्र मंडल के माध्यम से हुआ 50वां.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ, सिंह और मीन राशि वालों को मिल.. <<     KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 20, 2023, 12:27 pm
BIG NEWS : शहर की दीदार कॉलोनी और नाबालिग बालिका, जब अंधेरे का फायदा उठाकर घर में घुसा विशाल, फिर जैसे ही खुली परिजनों की नींद तो माजरा देख उड़ गए होश, जानिये किस हालत में मिली बेटी, पढ़े खबर

Share On:-

डबरा। शहर के दीदार कॉलोनी क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को अगवा कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जहां आरोपी ने पहले आधी रात को लड़की को उसके घर से अगवा किया और अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। लड़की के घरवालों को जैसे ही मामले की जानकारी लगी तो वह फौरन सिटी थाने पहुंचे और पुलिस को पूरी घटना से अवगत कराया। जिसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की तो मोहल्ले के ही एक मकान से लड़की को बरामद कर लिया गया। इसके साथ ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

शहर की दीदार कॉलोनी में रहने वाली एक नाबालिग लड़की रात को अपने घर पर सो रही थी तभी 12 बजे के करीब दीदार कॉलोनी में रहने वाला ही विशाल बाथम आया और उसे जबरदस्ती अपने साथ ले गया। इसके बाद उसने अपने घर में लड़की के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया, उसकी वीडियो भी बना लिया। रात करीब 2 बजे लड़की के परिजनों की नींद खुली तो उन्हें लड़की घर से गायब मिली। इसके बाद उन्होंने आसपास खोजबीन की शुरू की। जब कुछ पता नहीं लगा तो वह सिटी थाने पहुंचे। पुलिस को पूरी घटना से अवगत कराया।


सिटी पुलिस एक्टिव हुई और मोहल्ले में छानबीन शुरू की तो पास ही में बने विशाल बाथम के घर से लड़की को बरामद कर लिया गया। जहां लड़की बुरी तरह बहदबास हालत में पुलिस को मिली। इसके बाद पुलिस ने मामले में नाबालिग लड़की की शिकायत पर आरोपी विशाल बाथम पर अपहरण, दुष्कर्म सहित पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है। मामले में थाना प्रभारी केपी यादव का कहना है कि नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। आरोपी पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE