BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 20, 2023, 4:52 pm
BIG BREAKING : विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को एक और बड़ा झटका, अब मंत्री हरदीप सिंह डंग के क्षेत्र में इस भाजपा नेता ने दिया इस्तीफा, अधिकारियों पर लगाया तानाशाही का आरोप, पढ़े पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

सीतामऊ। भाजपा युवा मोर्चा के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नवीन पंड्या ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अधिकारियों पर तानाशाही करने का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं के काम नहीं होने का हवाला देते हुए त्याग पत्र सौंपा है। 
सीतामऊ भाजयुमो के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ने अपने त्याग पत्र में जिक्र किया कि मैं सीतामऊ युवा मोर्चा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष के साथ ग्राम पंचायत तितरोद में सरपंच पद का प्रतिनिधित्व भी कर रहा हूं। अधिकारियों द्वारा लगातार तितरोद के विकास को अवरुद्ध करने का प्रयास किया जा रहा है। हाल ही में सभी ग्राम पंचायत को सुदूर सड़क दी गई। लेकिन तितरोद को उससे वंचित रखा गया है। जबकि ग्राम पंचायत तितरोद में सुदूर सड़क की अत्यंत आवश्यकता थी एवं पिछले 2 वर्ष से 3 ट्रांसफार्मर की भी मांग की जा रही है, परन्तु अफसरशाही हावी होने के चलते कई कार्यकर्ताओं के उचित काम जो नियमों के अंतर्गत आते हैं वह भी नही हो पा रहे हैं। 
मेरे द्वारा कई बार इसको लेकर मंत्री हरदीप सिंह डंग एवं पार्टी पदाधिकारियों को भी अवगत करवाया गया, लेकिन कोई उचित निर्णय नहीं निकल पाया। अतः मैं आज दिनांक को अपने युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पद से इस्तीफा देता हूं। मेरा इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकृत कर मुझे पदमुक्त करने की कृपा करें। मैं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में हमेशा पार्टी के पति समर्पित भाव से कार्य करता रहूंगा।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE