BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 21, 2023, 11:48 am
BIG NEWS : विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने की बड़ी सर्जरी, अचानक बदले पांच जिलों के जिलाध्यक्ष, अब इस जिले की कमान संभालेंगे मिठ्ठूलाल जाट, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर, पढ़े खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। भाजपा पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने राजस्थान के पांच जिलों के लिए जिलाध्यक्षों की घोषणा की है। इसमें चित्तौड़गढ़ जिले के लिए मिठ्ठुलाल जाट को जिलाध्यक्ष बनाया गया। उनके जिलाध्यक्ष बनते ही भाजपाइयों में हर्ष की लहर दौड़ गई। सभी जगह उनका स्वागत किया गया। इसके पहले गौतम दक जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। 

कलेक्ट्री चौराहे पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया गया। जाट का राजनीतिक सफर काफी लंबा रहा है। उन्होंने सरपंच के रूप में अपनी राजनीति से शुरू की और अब पार्टी का महत्वपूर्ण पद संभालेंगे। माना जा रहा है कि जाट के जिलाध्यक्ष बनने से जाट वोटर्स पर इसका काफी असर पड़ेगा।

चित्तौड़गढ़ सांसद और भाजपा पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी की ओर से गुरुवार शाम को पांच जिलों के लिए जिलाध्यक्ष नियुक्त किए गए। श्रीगंगानगर में शरणपाल सिंह, हनुमानगढ़ में देवेंद्र पारीक, भीलवाड़ा में प्रशांत मेवाड़ा, सिरोही में सुरेश कोठारी और चित्तौड़गढ़ में किसान नेता मिठ्ठूलाल जाट अब जिलाध्यक्ष का पद संभालेंगे। जाट ने लगभग 30 साल पहले अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत सरपंच के रूप में की थी। साल 1995 से 2000 तक उनकी माता भी सरपंच रह चुकी है। उसी समय से जाट राजनीति में एक्टिव हो चुके थे। चित्तौड़गढ़ विधानसभा के अरनिया पंथ गांव से निकल कर आज वे एक नई जिम्मेदारी संभालेंगे। जाट साल 2000 से 2010 तक तीन बार खुद सरपंच रहे हैं। साल 2010 से 2015 तक वह जिला परिषद में उप जिला प्रमुख रहे है। सांसद सीपी जोशी जब जिलाध्यक्ष थे, उस समय जाट पार्टी के भाजपा जिला महामंत्री थे।

कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत-
सेंथी स्थित पार्टी ऑफिस में मिठ्ठूलाल जाट पहुंचे तो यहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद सभी कार्यकर्ता कलेक्ट्री चौराहे पर एकत्रित हुए और वहां उनका स्वागत किया गया। उनके जिलाध्यक्ष बनने की खुशी में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और एक दूसरे को मिठाइयां खिलाई।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE