BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले के इन गांवों में मचा था मगरमच्छ.. <<     KHABAR : एमपी के शाजापुर में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : शिक्षा की मुस्कान, पालक संघ ने नौनिहालों.. <<     BIG NEWS : नशामुक्ति का संदेश देकर संपन्न हुई एसपी.. <<     NEWS : श्रावण मास में उज्जैन स्टेशन पर विशेष.. <<     NEWS : 51 कन्या पूजन और संतों के महाप्रसाद के साथ.. <<     NEWS : महाकाल की नगरी को निकले कांवड़ियों का मधुबन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : कुकड़ेश्वर में आवारा सांड और कुत्तों का.. <<     NEWS : सेंती में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट में दिव्यांगजनों के.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को दिए सफलता.. <<     NEWS : मेवाड़ के लिए सांसद सी.पी. जोशी की बड़ी पहल,.. <<     KHABAR : मुलठान में किसानों-कांग्रेस ने मिलकर.. <<     NEWS : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 21, 2023, 1:42 pm
BIG NEWS : पुलिस थाना रतनगढ को मिली सफलता, वाहन के फर्श के नीचे स्कीम में ले जा रहे अवैध मादक पदार्थ, तस्करी करते हुए 120 किलोग्राम डोडाचूरा सहित पिकअप वाहन को किया जप्त, एक आरोपी गिरफ्तार, पढ़े संतोष गुर्जर की खबर  

Share On:-

रतनगढ़। मुख्यमंत्री के प्रदेश व्यापी नशाविरोधी अभियान के तहत जिला नीमच में पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी के कुशल निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थ कि धरपकड हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसएस कनेश एवं एसडीओपी जावद रामतिलक मालवीय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रतनगढ शिवकुमार यादव एवं उनकी टीम सउनि कैलाश राठौड़ द्वारा सफेद रंग की पिकअप वाहन क्रमांक आरजे 32 जीए 8873 से 06 प्लास्टिक के कट्टों में भरा हुआ कुल 120 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम का डोडाचूरा छिलका को जप्त कर 01 आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 20 जुलाई 2023 को पुलिस थाना रतनगढ पर जरिये मुखबीर अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा के परिवहन करने के संबंध में सूचना प्राप्त होने पर उक्त सूचना पर पुलिस थाना रतनगढ की टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए बोराकुडी फन्टा ग्राम मानपुरा पर पहुंचकर नाकाबन्दी की गई, नाकाबन्दी के दौरान बोराकुडी जंगल की ओर से मुखबीर द्वारा बताये हुलिये की एक सफेद रंग की बोलेरो पिकअप क्रमांक आरजे 32 जीए 8873 की आती दिखाई दी, जिसे घेराबन्दी कर पकडा तथा पिकअप वाहन चालक से नाम पता पूछते उक्त व्यक्ति ने अपना नाम उदयलाल पिता देवकरण सेन जाति नाई उम्र 28 साल निवासी ग्राम गेता पारोली थाना बडलियास जिला भीलवाडा (राजस्थान) का होना बताया गया। उक्त पिकअप वाहन की तलाशी लेते पिकअप वाहन के फर्श के नीचे बनी स्कीम में छीपाकर ले जाये जा रहे 06 काले रंग के प्लास्टिक के कट्टों में कुल 120 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम का डोडाचूरा छिलका भरा हुआ मिला, जिसे जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर मौके की सम्पूर्ण कार्यवाही कर आरोपी के विरुद्व थाना रतनगढ पर अपराध धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्व कर विवेचना में लिया जाकर आरोपी से जप्तशुदा अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा लाने ले जाने के स्रोतो के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी रतनगढ निरीक्षक शिवकुमार यादव एवं उनकी टीम सउनि कैलाश राठौड, आरक्षक संदीप जाट, आरक्षक मोहनप्रकाश, आरक्षक कृष्णा धाकड, आरक्षक हिमान्शु परमार, आरक्षक रामरतन मालव, आरक्षक भानूप्रतापसिंह भाटी, आरक्षक तेजकरण, आरक्षक राहुलसिंह शक्तावत, आरक्षक कारुलाल गुर्जर का सराहनीय योगदान रहा।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE