चित्तौड़गढ़। राजस्थान प्रदेश काँग्रेस कमेटी सचिव रणजीत लोठ ने मंडफिया में मेवाड़ के प्रसिद्ध साँवरिया जी मंदिर में सेठजी के दर्शन किये व प्रदेश एवं जिले की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर मंदिर मंडल के अध्यक्ष भेरूलाल गुर्जर ने राजस्थान प्रदेश काँग्रेस कमेटी के नवनियुक्त सचिव रणजीत लोठ का मंदिर परंपरानुसार उपरना पहनाकर चरणामृत एवं महाप्रसाद भेंटकर स्वागत किया। प्रसिद्ध साँवलिया मन्दिर मंडफिया के दर्शन के समय पूर्व साँवलिया मंदिर मंडल अध्यक्ष कालूलाल गुर्जर, सदस्य अशोक शर्मा, शंभूलाल सुथार, तिलकराज जारोली, एवंत जैन, जिला कांग्रेस के सचिव नरेंद्र विजयवर्गीय, शहर कांग्रेस सचिव मनीष चावला, हीरालाल सिंधी, दुर्गालाल टेलर, राजू बोरीवाल आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे।