BREAKING NEWS
GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 4 राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी,.. <<     KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 21, 2023, 4:12 pm
KHABAR : नगर निगम का साधारण सम्मेलन 25 जुलाई को, जायजा लेने पहुंची निगम अध्यक्ष पार्षद और अफसर, सम्मेलन नहीं होने पर कांग्रेस नेताओं ने अपनी ही पार्टी के अध्यक्ष के खिलाफ सौंपा था पत्र, पढ़े खबर 

Share On:-

बुरहानपुर | 25 जुलाई को नगर निगम का साधारण सम्मेलन होने जा रहा है। इसे लेकर शुक्रवार दोपहर निगम अध्यक्ष अनीता अमर यादव, नगर निगम अफसर, कर्मचारी और पार्षद परमानंद गोविंदजीवाला ऑडिटोरियम में व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे। यहां घड़ी बंद पड़ी थी। साथ ही अन्य व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त करने को कहा गया।

लंबे समय से कांग्रेस द्वारा निगम सम्मेलन बुलाए जाने की मांग की जा रही थी, लेकिन हर बार तारीख आगे बढ़ रही थी। अब सम्मेलन 25 जुलाई को आयोजित किया जा रहा है।

पिछले दिनों कांग्रेस नेताओं ने कलेक्टर से मुलाकात कर महापौर माधुरी अतुल पटेल, नगर निगम अध्यक्ष अनीता अमर यादव को पद से अयोग्य किए जाने को लेकर पत्र सौंपा था। जबकि निगम अध्यक्ष कांग्रेस से है।

कांग्रेस नेताओं का कहना था कि सम्मेलन आयोजित नहीं करने से विकास के काम प्रभावित हो रहे है। इसके बाद निगम अध्यक्ष ने अपनी बात रखी थी और सम्मेलन जल्द आयोजित करने की बात कही थी।

निगम अध्यक्ष अनीता यादव ने कहा-सम्मेलन में प्रोजेक्टर के माध्यम से शहर की तस्वीर दिखाई जाएगी। उन मुद्दों पर सदन में चर्चा होगी। वर्तमान में बुरहानपुर कैसा है और आने वाले समय में कैसा होगा। शहर को किस तरह डेवलप किया जा सकता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE