BREAKING NEWS
KHABAR : गणेश चतुर्थी पर भक्तिमय हुआ नीमच, पंडालों.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी श्रीहनुमान.. <<     KHABAR : गुना के भुजरिया तालाब पर उत्साह के साथ हुआ.. <<     KHABAR : बाल सुरक्षा और पॉक्सो एक्ट को लेकर.. <<     KHABAR : जन जागृति सनातन यात्रा को लेकर पत्रकार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, राजस्थानी.. <<     KHABAR : रामपुरा महाविद्यालय में ‘सेवा से संकल्प’.. <<     KHABAR : रतनगढ़ ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में.. <<     KHABAR : पाटीदार मित्र मंडल के माध्यम से हुआ 50वां.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ, सिंह और मीन राशि वालों को मिल.. <<     KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 21, 2023, 4:28 pm
BIG NEWS : 16 साल की स्कूली छात्रा और नीमच का अकबर, जब आई ननिहाल तो हुई दोस्ती, फिर  जैसे ही मिलने पहुंचा युवक तो पार्क में किया ये घिनौना काम, सूचना मिलते ही थाने के लिए दौड़े बालिका के परिजन, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। स्कूली छात्रा को बहला फुसला कर पार्क में घुमाने लेकर गए युवक की लोगों ने पिटाई कर दी। बाद में युवक और छात्रा को पुलिस के हवाले कर दिया। युवक समुदाय विशेष का है। मामले की जानकारी मिली तो बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता थाने पहुंच गए। इसे लव जिहाद का मामला बताते हुए पुख्ता कार्रवाई करने की मांग की है। पीड़िता के परिजन भी सदर थाने पहुंचे और रिपोर्ट दी है। इस रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

बालिका को स्कूल ड्रेस में देखकर लोगों को हुआ शक-
हिंदू संगठन से जुड़े मुकेश नहाटा ने बताया कि शहर के नेहरू नगर क्षेत्र में एक पार्क में स्कूल की ड्रेस में एक छात्रा और एक युवक बैठे हुए थे। सुबह के समय इन्हें पार्क में बैठा देख कर लोगों को शक हुआ। इस पर क्षेत्रवासी एकत्रित हुए और पार्क में पहुंच कर दोनों से पूछताछ की। संतोषप्रद जवाब नहीं देने के कारण लोगों को शक हुआ। युवक समुदाय विशेष का निकला तो मामला लव जिहाद का निकला और लोगों ने युवक की धुनाई कर दी। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। इस पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। युवक और छात्रा को पुलिस थाने लेकर आए।

सूचना मिलने पर बालिका के परिजन भी पहुंचे-
मामले की जानकारी मिली तो हिंदू संगठनों के पदाधिकारी भी सदर थाने पहुंचे और सदर सीआई हरेंद्र सिंह सौदा से बात कर इसे लव जिहाद का मामला बताते हुए कार्रवाई की मांग की। इधर, छात्रा के परिजन भी थाने पहुंचे है। छात्रा की और से पुलिस थाने में रिपोर्ट दी गई है। फिलहाल युवक मध्यप्रदेश के नीमच जिले में रहने वाला है। उसने अपना नाम अकबर हुसैन अब्दुल फजल बताया। वो अभी पुलिस की हिरासत में है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने पोक्सो एक्ट, धारा तीन, छेड़छाड़ सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया जा रहा है। युवक भी स्कूल का छात्र है और अप्रैल महीने में ही 18 साल का हो चुका है।

मिलने पहुंच गया चित्तौड़-
जानकारी में सामने आया कि बालिका की उम्र 16 साल है और इसका ननिहाल मध्यप्रदेश के नीमच में है। इसके ननिहाल वालों का मकान और युवक का मकान एक ही गली में है। वहां रहने के दौरान बालिक की पहचान युवक अकबर से हो गई। वहीं से दोनों को नंबर दिए और सोशल मीडिया से भी जुड़े। इंस्टाग्राम में बातचीत शुरू हुई और बात दोस्ती तक पहुंच गई।युवक बार बार मिलने के लिए दबाव बना रहा था। शुक्रवार को वो नीमच से चित्तौड़गढ़ पहुंचा और मिलने के लिए बुलाया। बालिका स्कूल ना जाकर पार्क में मिलने पहुंच गई। जहां अकबर उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था। तभी लोग पहुंचे और छात्रा को बचाया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE