BREAKING NEWS
GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 4 राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी,.. <<     KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 21, 2023, 4:49 pm
KHABAR : वीडी शर्मा ने प्रियंका गांधी पर साधा निशाना, कहा 'कांग्रेस का दोहरा चरित्र, तुष्टिकरण की राजनीति करती है, ग्वालियर दौरे को लेकर किए सवाल, पढ़े खबर 

Share On:-

भोपाल | भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रियंका गांधी से सवाल किया है कि आखिर कब तक कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करती रहेगी। उनके ग्वालियर दौरे पर कटाक्ष करते हुए बीजेपी अध्यक्ष ने कांग्रेस सिर्फ एक परिवार पर सिमटकर रह गई है और वो मध्यप्रदेश की जनता को चाहे जितना भी बहलाने की कोशिश करें..लेकिन लोग कांग्रेस की असलियत जान गए हैं।

वीडी शर्मा ने कहा कि ‘राजस्थान में जिस प्रकार से दलित महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहे हैं और राजस्थान की एक-एक महिला अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है। प्रियंका गांधी नारा लगाती हैं ‘बेटी हॅू लड़ सकती हूं।’ प्रियंका गांधी राजस्थान के बारे में आप कुछ कहेंगीं ? मध्यप्रदेश में कांग्रेस नेतृत्व का दोहरा चरित्र है और ये तुष्टीकरण की राजनीति करते हैं।’ उन्होने कहा कि ‘प्रियंका गांधी आप छोटी से छोटी घटना पर ट्वीट करती हैं, लेकिन जब कोई अल्पसंख्यक समुदाय का अपराधी दलित भाई के मुंह में विष्ठा डालता है, तब आप कोई ट्वीट नहीं करतीं और ना ही आप उसके बारे में एक शब्द भी बोलती हैं। मध्यप्रदेश में ऐसी एक नहीं अनेक घटनाएं हैं, जिनपर आप तुष्टिकरण की राजनीति करती हैं। कांग्रेस केवल एक परिवार तक सिमट कर रह गई है, इसलिए प्रियंका गांधी और राहुल गांधी निकले हैं। प्रियंका गांधी गुजरात भी गई थी, राजस्थान भी गई थीं, उत्तर प्रदेश भी गई थीं और उत्तर प्रदेश से तो गांधी परिवार पलायन ही कर गया। मध्य प्रदेश में गरीब कल्याण और विकास इतना हुआ है कि आप एक बार नहीं दस बार आइए, आपका स्वागत है।’

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE