BREAKING NEWS
KHABAR : गणेश चतुर्थी पर भक्तिमय हुआ नीमच, पंडालों.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी श्रीहनुमान.. <<     KHABAR : गुना के भुजरिया तालाब पर उत्साह के साथ हुआ.. <<     KHABAR : बाल सुरक्षा और पॉक्सो एक्ट को लेकर.. <<     KHABAR : जन जागृति सनातन यात्रा को लेकर पत्रकार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, राजस्थानी.. <<     KHABAR : रामपुरा महाविद्यालय में ‘सेवा से संकल्प’.. <<     KHABAR : रतनगढ़ ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में.. <<     KHABAR : पाटीदार मित्र मंडल के माध्यम से हुआ 50वां.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ, सिंह और मीन राशि वालों को मिल.. <<     KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 22, 2023, 5:00 pm
BIG NEWS : इंजीनियरिंग छात्रा और टीचर का बेटा, जब नहाते हुए की ये गंदी करतूत तो सहम उठा परिवार, पीड़िता ने खाकी को सुनाया वाक्या, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर

Share On:-

इंदौर। मल्हारगंज थाना क्षेत्र में रहने वाले एक टीआई के बेटे अनमोल ओसवाल पर पड़ोस में ही रहने वाली युवती के अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगा है। पुलिस ने बीती रात धारा 354 ग के तहत छेड़छाड़ का केस दर्ज कर लिया है। युवती इंजीनियरिंग कर चुकी हैं और MPPSC की तैयारी कर रही है। आरोपी रेडियो विभाग में पदस्थ टीआई का बेटा है और खुद भी एक इंटरनेशनल स्कूल में स्पोर्ट्स टीचर है।

युवती ने बताया 21 जुलाई की शाम मैं नहाने के लिए बाथरूम में गई थी। कपड़े उतारकर शैम्पू निकालने के लिए रोशनदान तरफ देखा तो वहां एक मोबाइल लगा हुआ दिखाई दिया। किसी का हाथ भी हिल रहा था तो मैं घबराकर चिल्लाई। इस पर आरोपी भागा तो मैंने बाहर झांककर देखा तो पड़ोस में रहने वाला अनमोल ओसवाल था। वह छुपकर मेरा वीडियो बना रहा था।

घटना के बाद परिवार वाले आरोपी को थाने लेकर पहुंचे। यहां पर पुलिस ने छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया। थाने पर काफी देर तक हंगामा मचा और एफआईआर दर्ज करने में करीब दो घंटे लग गए। वीडियो बनाने वाला युवक रेडियो विभाग में पदस्थ टीआई का बेटा है, जबकि युवती के पिता साइबर थाने के टीआई हैं। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी राहुल शर्मा के अनुसार आरोपी अनमोल का मोबाइल जब्त किया है।

पीड़िता ने मल्हारगंज थाने में दर्ज कराई गई एफआईआर में बताया मैंने अपने भाई को इसकी जानकारी दी और फिर थाने आकर मामले में शिकायत दर्ज कराई। मामले को जांच में लिया है। शिकायत के बाद आरोपी लड़के को पुलिस थाने पर लेकर आई और उसके मोबाइल की जांच की गई। फिलहाल उसके मोबाइल में अश्लील वीडियो नहीं मिला है। जानकारी के अनुसार आरोपी अनमोल इंदौर के ही एक नामी स्कूल में स्पोर्ट्स टीचर है।

15 मिनट में आरोपी को छोड़ दिया है : पीड़िता

पीड़िता ने बताया जब हम आरोपी अनमोल को लेकर थाने जा रहे थे तो उनके परिवार वाले माफी मांगने के लिए कहते रहे। पर मैंने रिपोर्ट कराई है लेकिन पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है। मात्र 15 मिनट में उसे छोड़ दिया गया। जब मैं वापस घर आई तो वह मुझे कॉलोनी में ही घूमते दिखा।

परिवार का दावा- पिता नहा रहे थे, तब भी की थी हरकत पर शक नहीं हुआ

पीड़िता का कहना है कि घर के पिछले हिस्से में एक बगीचा है और साधारण गेट है। उसे कोई भी खोलकर आता-जाता है। आरोपी उसी रास्ते से पहले भी दो बार उचकते हुए दिखाई दिया था। तब परिवार वालों ने पूछा था तो यह कहकर बच गया कि ऐसे ही गिर गया था। एक बार मेरे पिताजी भी जब नहा रहे थे तब भी वह घुसा था लेकिन बात घुमाकर पलट दी थी। हमें तब बिल्कुल शक नहीं हुआ कि उसके दिमाग में क्या चल रहा है।

पीड़िता का पड़ोसी है आरोपी, पिता साइबर टीआई

पीड़िता ने बताया कि आरोपी अनमोल उसका पड़ोसी है और एक घर छोड़ कर पास वाले क्वार्टर में रहता है। अनमोल के पिता इंदौर में ही साइबर थाने के टीआई हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE