BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, खाकी ने.. <<     KHABAR : कालपीपल में फूटा वार्ड वासियों का गुस्सा,.. <<     KHABAR : सेगांव में सरकारी लापरवाही का कहर,.. <<     KHABAR : सेगांव में एक पेड़ माँ के नाम अभियान से.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण एवं.. <<     दतिया विश्व पर्यावरण दिवस पर “एक पेड़ मां के.. <<     बीमार बिटिया सलोनी की जिंदगी बचाने के लिए 25.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर सीआरपीएफ ग्रुप.. <<     BIG NEWS : चढ़ोल-भादवा माता मार्ग पर बड़ा हादसा, वाहन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जिले में भयानक सड़क हादसा, टाकरदा मोड़ पर.. <<     देवास पुलिस का "ऑपरेशन त्रिनेत्रम": सूने.. <<     KHABAR : महाविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर.. <<     खेड़ापति मंदिर से स्वर्णकार धर्मशाला तक.. <<     KHABAR : उज्जैन के शिवोहम तिवारी का नेशनल तैराकी.. <<     खरगोन जिले के कसरावद के झिरनिया तालाब फालिया.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ का संदेश देते हुए.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 24, 2023, 10:45 am
BIG NEWS : जिले का गुराडिया बालाजी फंटा और बिना नम्बर की स्विफ्ट कार, जैसे ही बजी थाने के फोन की घंटी तो एक्शन में आए अधिकारी, फिर घेराबंदी कर ली वाहन की तलाशी तो हुआ ये बड़ा खुलासा, पट्टाधारी किसान भी चढ़ा खाकी के हत्थे, पढ़े पीडी बैरागी की खबर     

Share On:-

मंदसौर। वाईडी नगर पुलिस ने नशे के विरुद्ध करवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से 105 किलो अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा बरामद किया है। इसमें एक आरोपी पट्टाधारी किसान है।
यशोधर्मन नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली थी कि राजू निवासी सांगाखेडा अपनी बिना नम्बर की सफेद रंग की स्विफ्ट कार से अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा भरकर गुराडिया बालाजी फंटे से नीमच की ओर जा रहा है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए नाकाबंदी कर मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए वाली कार को रोक कर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया।
पूछताछ करने पर उसने अपना नाम राजू पिता रमेश (32) निवासी सांगाखेडा का होना बताया। कार की तलाशी लेने पर कार में पीछे की सीट पर व डिक्की में कुल तीन बोरों में अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा भरा मिला। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा 10 आरी का पट्टाधारक रामदयाल पिता वर्दीचन्द्र राठोर (38) निवासी चिपलाना से लाया था। मामले में पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार किया गया। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी अवैध मादक पदार्थ किसे देने जा रहे थे पुलिस इसकी पूछताछ कर रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE