BREAKING NEWS
KHABAR : भाला मारते ही निकला था पानी, देवनारायण से.. <<     KHABAR : खजुराहो में सेवा संकल्प अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : 45 किलो 390 ग्राम डोडाचूरा जब्त, दो कारों और 68.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में रचा गया ऐतिहासिक कीर्तिमान, 33.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 4 राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी,.. <<     KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 24, 2023, 2:18 pm
KHABAR : आम आदमी पार्टी का सघन जनसंपर्क, डोर टू डोर अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने आमजन को बाँटे पेम्पलेट, पढ़े खबर    

Share On:-

नीमच। डोर टू डोर अभियान के अंतर्गत आम आदमी पार्टी पूरे मध्यप्रदेश में घर घर जाकर दिल्ली एवं पंजाब की स्वच्छ राजनीति के प्रति आमजन को जागरूक कर रही हैं और इसी कड़ी के अंतर्गत आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता गण चीताखेड़ा ब्लॉक के ग्वाल तालाब, कराडिया महाराज, झांझर वाड़ा, धामनिया एवं चीताखेड़ा में आमजन से मिलकर सघन जनसंपर्क कर उनकी समस्याओं को सुना और दिल्ली और पंजाब में बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सम्मान, भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन जैसे कार्यों के पेम्पलेट वितरित कर आमजन से प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के झाड़ू के बटन पर बटन दबाने का आह्वान किया। 
ग्रामीण क्षेत्रों में आम आदमी पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर उक्त ग्रामों में 54 लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर प्रदेश में भी बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत जरूरतों के विकास के लिए आम आदमी पार्टी को जिताने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर ग्राम चीताखेड़ा में एक नुक्कड़ सभा के माध्यम से दिल्ली और पंजाब के विकास कार्यों पर विस्तृत रूप से रूपरेखा डालते हुए लोकसभा प्रमुख नवीन कुमार अग्रवाल ने आमजन को संबोधित किया। 
डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान में आप के विधानसभा प्रभारी नरेंद्र पाटीदार, जिला उपाध्यक्ष तुलसीराम मेघवाल, युवा संगठन के जिला उपाध्यक्ष लविश कनौजिया, बाबूलाल, चीताखेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष अरुण परमार, मुकेश पाटीदार एवं अन्य साथी गण उपस्थित रहे।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE