BREAKING NEWS
KHABAR : गणेश चतुर्थी पर भक्तिमय हुआ नीमच, पंडालों.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी श्रीहनुमान.. <<     KHABAR : गुना के भुजरिया तालाब पर उत्साह के साथ हुआ.. <<     KHABAR : बाल सुरक्षा और पॉक्सो एक्ट को लेकर.. <<     KHABAR : जन जागृति सनातन यात्रा को लेकर पत्रकार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, राजस्थानी.. <<     KHABAR : रामपुरा महाविद्यालय में ‘सेवा से संकल्प’.. <<     KHABAR : रतनगढ़ ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में.. <<     KHABAR : पाटीदार मित्र मंडल के माध्यम से हुआ 50वां.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ, सिंह और मीन राशि वालों को मिल.. <<     KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 24, 2023, 8:09 pm
BIG NEWS : शहर का प्राइम होटल और राहुल-नंदिनी, एक साल पहले की लव मैरिज फिर पहुंचे यहाँ, जब नहीं खोला रूम का दरवाजा तो एक्शन में आया मैनेजर, फिर जैसे ही लगाई दूसरी चाबी तो माजरा देख उड़ गए सबके होश, जानिए किस हालत में बेड पर थी युवती, पढ़े खबर        

Share On:-

इंदौर। शहर में एक होटल में कपल के शव मिले हैं। लड़की की लाश बेड पर पड़ी मिली, तो युवक फंदे पर झूलता मिला। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों ने एक साल पहले ही लव मैरिज की थी।
घटना भंवरकुआं इलाके में रिंग रोड स्थित प्राइम होटल की है। बताया जा रहा है कि राहुल वर्मा और नंदिनी नाम का ये कपल दो दिन पहले शनिवार से होटल के रूम नंबर 306 में ठहरे थे। सोमवार दोपहर कमरे से बदबू आने लगी। कर्मचारियों ने होटल मैनेजर को सूचना दी। जिसके बाद दूसरी चाबी से लॉक खोलकर देखा तो दोनों की लाश मिली।
भंवरकुआं थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया ने बताया कि प्राइम होटल के स्टाफ ने शव पड़े होने की सूचना दी थी। प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का लग रहा है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि ये सुसाइड केस है या फिर कुछ और। राहुल वर्मा अमर पैलेस कॉलोनी का रहने वाला था। युवती का नाम नंदिनी था। वो कॉल सेंटर पर काम करती थी। शनिवार सुबह वह घर से विजय नगर जाने की बात कहकर निकली थी। उसके भाई ने उसे राजीव गांधी चौराहे पर सिटी बस स्टॉप पर छोड़ा था।
पुलिस की प्रांरभिक जांच में पता चला कि दोनों के बीच में आपसी संघर्ष जैसे कोई निशान नहीं मिले हैं। फोरेंसिक डिपार्टमेंट के अफसरों की जांच के अनुसार पहले नंदिनी की मौत हुई है। इसके बाद राहुल ने फांसी लगाई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की जानकारी सामने आ सकेगी। पुलिस का कहना है दोनों एक साल पहले प्रेम विवाह किया था। इस रिश्ते को लेकर दोनों के परिवार के लोग खुश नहीं थे इस वजह से परिवार से अलग रह रहे थे। हालांकि पुलिस ने परिवार को घटना की जानकारी दी है। अभी किसी के बयान नहीं हो पाए हैं। लड़का सिलाई का काम करता था। दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी। लड़की आर्य समाज की थी। शादी के बाद कुछ दिन तक लड़की ससुराल में रही। इसके बाद मायके चली गई थी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE