BREAKING NEWS
KHABAR : भाला मारते ही निकला था पानी, देवनारायण से.. <<     KHABAR : खजुराहो में सेवा संकल्प अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : 45 किलो 390 ग्राम डोडाचूरा जब्त, दो कारों और 68.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में रचा गया ऐतिहासिक कीर्तिमान, 33.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 4 राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी,.. <<     KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 25, 2023, 1:36 pm
BIG NEWS : संत रविदास जी की यात्रा एवं सीएम शिवराज सिंह चौहान आगमन को लेकर बैठक संपन्न, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

पिपलिया मंडी। भाजपा मंडल की बैठक मुख्य अतिथि वित्त मंत्री एवं क्षेत्र के विधायक जगदीश देवड़ा के सानिध्य में गायत्री शक्तिपीठ मंदिर प्रांगण पर संपन्न हुई।   
बैठक को वित्त मंत्री एवं लोकप्रिय विधायक जगदीश देवड़ा ने संबोधित करते हुए  कहा कि 26 जुलाई को संत रविदास जी की रथ यात्रा आ रही हैं उसका सभी कार्यकर्ता भव्य स्वागत करें। यात्रा गांव गांव से होती हुई नगर शहर की पवित्र मिट्टी एवं नदियों का जल लेकर 12 अगस्त 2023 संत रविदास जयंती पर सागर पहुंचेगी वहां पर संत रविदास जी का भव्य मंदिर का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भूमि पूजन करेंगे। मंदिर की लागत 100 करोड़ रुपए है। उसकी घोषणा भी मुख्यमंत्री ने कर दी है और 2 अगस्त को पिपलिया मंडी में मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान का रोड शो है एवं विशाल आम सभा 876 करोड़ की चंबल जल सिंचाई योजना पूरे मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र में प्रत्येक खेत एवं प्रत्येक घर को पानी मिलेगा का भूमि पूजन एवं ऐसी अनेक योजनाओं का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। हम सब को इस आम सभा सफल बनाना है। उसके लिए सभी कार्यकर्ता घर-घर जाकर पीले चावल देकर ग्रामीणों को निमंत्रण दे और केंद्र एवं प्रदेश की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाऐ।  
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री राजेश दीक्षित, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संदीप सिंह राठौर, विधानसभा प्रभारी संजय मुरडिया, मंडल अध्यक्ष सामंत सिंह शक्तावत, पूर्व मंडी अध्यक्ष भेरूलाल दाहना, सांसद प्रतिनिधि दिलीप गोयल, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील देवरिया, उपाध्यक्ष भारत सिंह सोनगरा सहित सभी प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, जिला पदाधिकारी, बुथ अध्यक्ष, बीएलओ, संयोजक, सहसंयोजक, शक्ति केंद्र प्रमुख, पार्षद गण, जनपद प्रतिनिधि गण एवं भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक का संचालन कुशाल सिंह राठौर ने किया एवं आभार इंद्रजीत भट्ट ने माना। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी महेश मरेठा ने दी। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE