BREAKING NEWS
KHABAR : 251 दीपों की रोशनी से नहाया बालाजी मंदिर,.. <<     BIG NEWS : मिढकी महादेव जंगल में दंपति से लूटपाट के.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ की कनेरा थाना पुलिस और अवैध.. <<     KHABAR : भाला मारते ही निकला था पानी, देवनारायण से.. <<     KHABAR : खजुराहो में सेवा संकल्प अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : 45 किलो 390 ग्राम डोडाचूरा जब्त, दो कारों और 68.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में रचा गया ऐतिहासिक कीर्तिमान, 33.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 4 राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी,.. <<     KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 26, 2023, 12:27 pm
BIG NEWS : पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किसानों के लिए किए 5 बड़े ऐलान, बोले- प्रदेश की अर्थव्यवस्था 70 प्रतिशत कृषि पर आधारित, अन्नदाताओं को अब 12 घंटे मिलेगी ये सुविधा, पढ़े खबर 

Share On:-

भोपाल। कमलनाथ ने किसानों के लिए बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ‘कृषक न्याय योजना’ लाएगी।  इस योजना का उद्देश्य खेती की लागत को कम करना है। किसान का इनपुट कॉस्ट कम हो और उसको लाभ हो इस उद्देश्य के साथ लाई जा रही इस योजना में कांग्रेस द्वारा पूर्वघोषित नीति के मुताबिक किसान कर्ज माफी जारी रहेगी। कांग्रेस की सरकार बनने पर कर्जमाफी की दूसरी और तीसरा क्रम भी आएगा। इसके साथ 5 हॉर्स पावर के स्थायी और अस्थायी सिंचाई पंप के लिए निशुल्क बिजली दी जाएगी। इससे 37 लाख किसानों को सीधे तौर पर लाभ पहुंचेगा। किसानों के पुराने बकाया बिजली बिल भी माफ किए जाएंगे। उन्हें 12 घंटे निर्बाध और पर्याप्त बिजली मुहैया की जाएगी। किसानों पर आंदोलन के दौरान जितने भी आपराधिक केस लगाए गए हैं, वो सब वापस लिए जाएंगे।

वचन पत्र में शामिल होगी योजना-
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये घोषणा की। उन्हांेने कहा कि इस योजना को कांग्रेस के वचन पत्र में भी शामिल किया जाएगा। इस मौके पर उन्होंने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि उसने झूठी घोषणाएं की और किसानों को धोखा दिया। बीजेपी ने कहा कि खेती को लाभ का धंधा बनाएंगे लेकिन मध्य प्रदेश में किसानों की आय कम हुई है। प्रदेश की अर्थव्यवस्था का 70 प्रतिशत कृषि पर आधारित है और इससे सारी आर्थिक गतिविधि प्रभावित होती है। उन्होंने कहा कि नीति आयोग के आंकड़े भी कहते हैं कि प्रदेश में किसानों की आय कम हुई है। किसान कर्जदार हो गए है। किसानों का कर्ज बढ़ता जा रहा है। किसान लगातार कमजोर हो रहा है ये चिंता का विषय है और इसीलिए कांग्रेस ‘कृषक न्याय योजना’ लेकर आएगी। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र के लिए वो आज मध्य प्रदेश की जनता तो वचन दे रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE