BREAKING NEWS
KHABAR : कलेक्टर ने मक्सी में निर्माण कार्यों का.. <<     BIG NEWS : नीमच में चोरी के माल की तलाश में पुलिस की.. <<     दीपावली से पहले प्रशासन अलर्ट, DM-SP ने देर रात.. <<     BIG NEWS : धनतेरस से पहले नीमच के बाजारों में.. <<     NMH-MDS HEADLINES: नीमच-मंदसौर की 8 बड़ी खबरें: मासूम बेटी.. <<     30 हजार पौधे लगाने का दावा, जमीन पर हरियाली.. <<     KHABAR : जयवर्धन के गढ़ में पहुंची दिग्विजय सिंह की.. <<     यूपी सरकार ने अपने नवनियुक्त मंडी सचिवों को.. <<     KHABAR : दिलीपपुरी हत्याकांड पर रतलाम में उबाल,.. <<     BIG NEWS : मनासा के आंतरी माता मंदिर में दान पेटी.. <<     BIG UPDATE: दीपावली की रौनक से गुलजार हुए नीमच के.. <<     KHABAR : मुलना स्टेडियम में 3 दिवसीय दीपांजलि मेला,.. <<     BIG NEWS : भानपुरा पुलिस की बड़ी स्ट्राइक,.. <<     KHABAR : बिस्टान में हरियाली के नाम पर खानापूर्ति,.. <<     स्क्रैप गोदाम में आखिर ऐसा क्या मिला? तीन.. <<     BIG NEWS : कांग्रेस हाईकमान का बड़ा एक्शन, दिल्ली.. <<     BIG NEWS : दूसरे प्रदेश के अधिकारियों को नीमच मंडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 26, 2023, 12:37 pm
KHABAR : विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी जमीनी स्तर पर तैयारियों को चुस्त-दुरुस्त करने में जुटी, 15 दिन में दूसरी बार अमित शाह आज आएंगे MP, भोपाल में प्रमुख नेताओं के साथ आधी रात तक बैठक, पढ़े खबर 

Share On:-

भोपाल | मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी जमीनी स्तर पर तैयारियों को चुस्त-दुरुस्त करने में जुटी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 15 दिन में दूसरी बार आज भोपाल आएंगे। आज की बैठक में अमित शाह चुनावी रणनीति के नए टास्क सेट करके जाएंगे।

बीजेपी ऑफिस में होने वाली इस बैठक में शाह के साथ मप्र के चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव, सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव, मप्र चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर, कैलाश विजयवर्गीय, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा सहित तमाम सीनियर नेता मौजूद रहेंगे।

इलेक्शन मैनेजमेंट के लिए जारी होंगी समितियों की लिस्ट

मध्यप्रदेश में भाजपा जिन समितियों का गठन करने जा रही है, उनमें प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों को लेकर अलग-अलग नेताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी। इस काम के लिए सात नेताओं को जिम्मेदारी दी जा सकती है। बीजेपी संगठन द्वारा बनाई जा रही समितियों की सूची 27 जुलाई को जारी हो सकती है।

इन समितियों का हो रहा गठन

केंद्रीय नेतृत्व के प्रवास कार्यक्रम
विशेष संपर्क अभियान
घर-घर झंडा
कमल दीपावली
प्रचार प्रसार
विधानसभा फीडबैक
वाहन सत्कार
मीडिया, मीडिया मॉनिटरिंग, सोशल मीडिया
कॉल सेंटर
चुनाव आयोग
हर प्रत्याशी पूर्व विधानसभा तक नामांकन भरने के लिए जरूरी निर्देश सहायता उपलब्ध कराने वाली समिति
प्रदेश कार्यालय में निर्वाचन संबंधी शिकायतों कंट्रोल रूम के इंचार्ज
माइक्रो मैनेजमेंट कार्यालय संबंधी समिति
मतदान अभियान
चुनाव प्रबंधन कार्यालय शुरू, अब वॉर रूम की तैयारी

बीजेपी प्रदेश कार्यालय में ऊपरी मंजिल पर चुनाव प्रबंधन कार्यालय शुरू हो चुका है। बीजेपी के प्रदेश चुनाव सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव ने सीएम शिवराज सिंह चौहान, वीडी शर्मा, शिवप्रकाश सहित तमाम नेताओं की मौजूदगी में इसका विधि विधान से पूजन कर शुभारंभ किया था। बीजेपी जल्द ही रानी कमलापति रेलवे स्टेशन परिसर में स्थित बंसल वन की बिल्डिंग में अपना इलेक्शन वॉर रूम तैयार करेगी। इस बिल्डिंग में मीडिया, आईटी जैसे दफ्तर संचालित किए जा सकते हैं।

ऐसा है अमित शाह के भोपाल दौरे का कार्यक्रम

26 जुलाई
शाम- 7:40 भोपाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे
7:45 एयरपोर्ट से बीजेपी ऑफिस के लिए रवाना होंगे।
रात 8:00 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे।
रात 8 बजे से 11:30 बजे तक बैठक करेंगे।
रात 11:45 बजे बीजेपी ऑफिस से रवाना होंगे और होटल ताज लेक फ्रंट में रात्रि विश्राम करेंगे।

27 जुलाई
सुबह 10:30 बजे होटल ताज लेक फ्रंट से भोपाल एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।
10:50 बजे भोपाल से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE