BREAKING NEWS
NEWS : प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे.. <<     NEWS : दुर्ग पर यातायात व्यवस्था सुगम बनाने.. <<     WEATHER REPORT : मालवा के कई जिलों में आज फिर बदला मौसम,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर ‘सेवा से.. <<     KHABAR : एसआर ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में गूंजे.. <<     BIG NEWS : कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी का किया.. <<     KHABAR : 251 दीपों की रोशनी से नहाया बालाजी मंदिर,.. <<     BIG NEWS : मिढकी महादेव जंगल में दंपति से लूटपाट के.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ की कनेरा थाना पुलिस और अवैध.. <<     KHABAR : भाला मारते ही निकला था पानी, देवनारायण से.. <<     KHABAR : खजुराहो में सेवा संकल्प अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : 45 किलो 390 ग्राम डोडाचूरा जब्त, दो कारों और 68.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में रचा गया ऐतिहासिक कीर्तिमान, 33.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 4 राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी,.. <<     KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 27, 2023, 6:12 pm
BIG NEWS : फायर बिग्रेड की धार से धूल गए कांग्रेसियों के अरमान, तीतर बितर हुए कांग्रेसी, फिर की नारेबाजी, कुछ इस तरह जताया विरोध, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। गुरुवार का दिन दोपहर का वक्त और विजय टॉकीज चौराहा। जब बड़ी संख्या में कांग्रेसी इकठ्ठे हुए और फिर जैसे ही कांग्रेसियों ने अपने पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत कुछ हरकत शुरू की उसी समय पुलिस की मौजूदगी में फायर ब्रिगेड ने पानी की धार कांग्रेसियों पर मार दी, जिससे जो अरमान लेकर कांग्रेसी इकट्ठे हुए थे वो अरमान पानी की तेज धार में धूल गए। 
दरअसल हुआ यूं कि मणिपुर की घटना को लेकर कांग्रेस जन विरोध प्रदर्शन के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंकने के लिए विजय टॉकीज चौराहे पर एकत्रित हुए थे। पहले तो कार्यकर्ताओ ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान जैसे ही कांग्रेसियों ने नरेंद्र मोदी का पुतला शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष की गाड़ी से निकाला उसी दौरान पुलिस की नजर कांग्रेसियों पर पड़ गई। कांग्रेसी उसे आग लगाने ही वाले थे कि पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के बीच जमकर छीना झपटी हुई जिसमें पुलिस ने नरेंद्र मोदी के आधे पुतले को जप्त कर लिया। कुछ देर बाद कांग्रेस कार्यकर्ता एक और पुतला लेकर आए, लेकिन कांग्रेसी उसे भी नहीं जला पाए। इस दौरान फायर ब्रिगेड द्वारा पानी की तेज बौछार कर दी, जिसके चलते कार्यकर्ता पानी में तरबतर होकर तीतर-बितर हो गए। विरोध के लिए एकत्र हुए कांग्रेसियों के अरमान फायर ब्रिगेड की तेज धार में धूल गए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE