BREAKING NEWS
NEWS : प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे.. <<     NEWS : दुर्ग पर यातायात व्यवस्था सुगम बनाने.. <<     WEATHER REPORT : मालवा के कई जिलों में आज फिर बदला मौसम,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर ‘सेवा से.. <<     KHABAR : एसआर ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में गूंजे.. <<     BIG NEWS : कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी का किया.. <<     KHABAR : 251 दीपों की रोशनी से नहाया बालाजी मंदिर,.. <<     BIG NEWS : मिढकी महादेव जंगल में दंपति से लूटपाट के.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ की कनेरा थाना पुलिस और अवैध.. <<     KHABAR : भाला मारते ही निकला था पानी, देवनारायण से.. <<     KHABAR : खजुराहो में सेवा संकल्प अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : 45 किलो 390 ग्राम डोडाचूरा जब्त, दो कारों और 68.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में रचा गया ऐतिहासिक कीर्तिमान, 33.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 4 राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी,.. <<     KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 28, 2023, 10:46 am
REPORT : शिवसेना 230 सीटों पर पूरी शक्ति के साथ लड़ेगी चुनाव, शिवसेना की बैठक में राज्य प्रमुख सुनील शर्मा ने कहा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मध्यप्रदेश में शासकीय कर्मचारियों की लापरवाही के चलते भाजपा की सरकार चारों मोर्चों पर विफल हो गई है। किसान फसलों पर हुई अतिवृष्टि से परेशान है। मुआवजा और बीमा राशि नहीं मिली है यहां तक कि फसलों का सर्वे ही पूरा नहीं किया गया। रोजगार मिलने के अभाव में मजदूर और युवा परेशान है। गोचर की जमीन पर भू माफियाओं का अवैध अतिक्रमण हो गया है ।मठ मंदिरों की जमीन सुरक्षित नहीं है और सरकार इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें नहीं तो पार्टी इन मुद्दों को लेकर आगामी विधानसभा चुनाव में भोपाल में धरना प्रदर्शन आम सभा व सरकार का घेराव करने के उद्देश्य से संघर्ष और उग्र आंदोलन के साथ प्रदर्शन करेगी।यह बात शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे इकाई के मध्य प्रदेश प्रमुख सुनील शर्मा ने बुधवार दोपहर  में आयोजित  शिवसेना कार्यकर्ता सम्मेलन में कहीं। 
उन्होंने कहा कि शिवसेना का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र विकास के लिए 80प्रतिशत समाज सेवा और 20प्रतिशत राजनीति का लक्ष्य लेकर गांव-गांव घर-घर जाकर संगठन की रीति नीति  मध्य प्रदेश सरकार की विफलताओं को अवगत कराएगा और ऊर्जावान युवा कार्यकर्ताओं को जोड़कर प्रदेश में शिवसेना की सरकार बनाने के लिए मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर पूरी शक्ति के साथ मशाल के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ेंगे। विधानसभा चुनाव में सरकार चाहे किसी भी पार्टी की बने शिवसेना के बिना कोई भी सरकार नहीं बना पाएगी। 

मनासा  से पार्टी प्रत्याशी के रूप में डॉक्टर संजय डांगी का नाम तय-
आगामी विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए शिवसेना जिला इकाई द्वारा  मनासा तहसील के फुल पुरा बालाजी में शिवसेना की बैठक रखी गई । इस अवसर पर राज्य प्रमुख  सुनील शर्मा, आईटीआई सेल राज्य प्रमुख नरसिंह गॉड, युवा सेना उज्जैन संभाग प्रमुख विनोद नायक ,उज्जैन संभाग प्रचार मंत्री अर्जुन बागरी, शिवसेना जिला प्रमुख कन्हैया लाल शर्मा, जिला प्रचार मंत्री अर्जुन व्यास ,जावद जिला उपप्रमुख अभय नाथ, दीपक राठौर, आकाश राठौर ,दुर्गेश देवड़ा, विशाल ,अंश ,विकास व्यास ,यस गोस्वामी ,महेश नायक, प्रितेश सालवी,एवं शिवसैनिक उपस्थित थे जिसमें  विधानसभा चुनाव मनासा से शिव सेना संगठन उम्मीदवार डॉक्टर संजय डांगी कुंडला  के नाम पर सहमति व्यक्त की गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE