निम्बाहेड़ा। दिनांक 24 जुलाई 2023 को प्रार्थी अभिषेक पिता हेमन्त प्रकाश लौहार उम्र 25 साल पैशा व्यापार जाति लौहार निवासी आदर्श कालोनी निम्बाहेडा पुलिस थाना कोतवाली निम्बाहेडा जिला चित्तौड़गढ ने उपस्थित थाना होकर एक लिखित रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि मै और मेरे फुफा रामचंद्र लौहार पिता बेणीराम निवासी नीमच के साथ दिन के करीब 1 बजे की बात है हम दोनो बीएसएनएल आफीस के पास बैठे थे आपस मे बात कर रहे थे। रामचन्द्र जी का फोन मेरे पास रखा हुआ था। मैं फोन को टेबल पर रखकर बैठा था कुछ देर बाद देखा तो कोई अज्ञात व्यक्ति फोन चोरी कर ले गया। मेरे पास में रामचन्द्र जी का फोन सैमसंग एफ-22 कम्पनी का मौबाईल था जिसके जीओ कम्पनी की सीम नम्बर 8224042085 जिसके ईएमईआई नम्बर 353744502894856 व 35655639128948 है। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 368/2023 धारा 379 भादस में दर्ज कर अनुसंधान सुरज कुमार सहायक उप निरीक्षक थाना कोतवाली निम्बाहेडा के जिम्मे किया गया।
पुलिस अधीक्षक चित्तोडगढ राजन दुष्यन्त द्वारा शीध्र घटना को ट्रेस आउट कर मुल्जिमान को गिरफ्तार करने के निर्देश प्रदान किये। जिस पर बुगलाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चित्तौडगढ व बेनी प्रसाद पुलिस उप अधीक्षक वृत निम्बाहेडा के नेतृत्व में रामसुमेर मीणा पुनि थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा द्वारा अनुसंधान अधिकारी सुरज कुमार सउनि मय जाब्ता कानिस्टेबल रमेश रणजीत, अमित कुमार, रतनसिंह की टीम गठित की गई। जिन्होने मामले हाजा में माल मुल्जिमान की पतारसी की। कस्बा निम्बाहेडा मे लगे सीसीटीवी कैमरो के नियन्त्रण कक्ष कस्बा पुलिस चौकी निम्बाहेडा पर फुटेज देखे गये तो घटना मे चोरी हुआ मौबाईल फोन जवान उम्र का एक व्यक्ति ले जाता हुआ नजर आया। उक्त हुलिये के व्यक्ति की तलाश व आसूचना संकलन से मामले हाजा का मशरूका मौबाईल फोन आरोपी मंगल कौहली पिता चिरंजीव लाल जाति कोहली उम्र 28 साल पैशा मजदुरी निवासी कच्ची बस्ती रणजीत नगर भरतपुर पुलिस कोतवाली भरतपुर जिला भरतपुर के कब्जे में मिला। जिस पर मौबाईल फोन कब्जे पुलिस लेकर वजह सबूत जरिये फर्द जब्त किया गया। अभियुक्त मंगल कोहली को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त से थाना सर्कल से चोरी हुए दीगर प्रकरणो के माल मशुरूका के सम्बन्ध मे विस्तृत अनुसंधान जारी है। अभियुक्त से चोरी हुए ओर मौबाईल फोन मिलने कि सम्भावना है।