BREAKING NEWS
KHABAR : गणेश चतुर्थी पर भक्तिमय हुआ नीमच, पंडालों.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी श्रीहनुमान.. <<     KHABAR : गुना के भुजरिया तालाब पर उत्साह के साथ हुआ.. <<     KHABAR : बाल सुरक्षा और पॉक्सो एक्ट को लेकर.. <<     KHABAR : जन जागृति सनातन यात्रा को लेकर पत्रकार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, राजस्थानी.. <<     KHABAR : रामपुरा महाविद्यालय में ‘सेवा से संकल्प’.. <<     KHABAR : रतनगढ़ ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में.. <<     KHABAR : पाटीदार मित्र मंडल के माध्यम से हुआ 50वां.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ, सिंह और मीन राशि वालों को मिल.. <<     KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 28, 2023, 11:54 am
BIG NEWS : मनासा पुलिस को मिली सफलता, 88 लीटर अवैध हाथ भटटी की कच्ची शराब जप्त, दो आरोपी के विरूध्द प्रकरण दर्ज, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

मनासा। पुलिस अधीक्षक नीमच अमित तोलानी, द्वारा जिले में नशे से मुक्ति के तहत सभी थाना प्रभारीयों को अधिक से अधिक कार्यवाही करने हेतु निर्देषित किया गया है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसएस कनेश व एसडीओपी मनासा यशस्वी शिंदे के निर्देशन में उपनिरीक्षक नीलेश सोलंकी के नेतृत्व में थाना मनासा पुलिस ने दो अलग अलग स्थानो से 44-44 लीटर हाथ भटटी की कच्ची शराब जप्त कर दो आरोपी के विरूध्द प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 27 जुलाई 2023 को प्रआर प्रदीप तिवारी को उनके मुखबिर से सूचना मिली कि कोटडा बनी रोड पर एक व्यक्ति दो केन में हाथ भटटी की कच्ची शराब लेकर जाने वाला है। मुखबिर सूचना पर कार्यवाही करते हुए आरोपी घनष्याम पिता मांगीलाल मेघवाल उम्र 40 साल निवासी बनी के कब्जे से दो केनो में भरी 44 लीटर हाथ भटटी की कच्ची शराब जप्त की गयी तथा आरोपी के विरूध्द प्रकरण दर्ज किया गया है।
इसी प्रकार दिनांक 27 जुलाई 2023 को प्रआर जितेन्द्र राडोदिया को उनके मुखबिर से सूचना मिली कि दुरगपुरा बनी रोड पर एक व्यक्ति दो केन में हाथ भटटी की कच्ची शराब लेकर जाने वाला है। मुखबिर सूचना पर कार्यवाही करते हुए आरोपी नरेन्द्र सिंह पिता मनोहरसिंह राजपुत उम्र 32 साल निवासी बनी के कब्जे से दो केनो में भरी 44 लीटर हाथ भटटी की कच्ची शराब जप्त की गयी तथा आरोपी के विरूध्द प्रकरण दर्ज किया गया है।
इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी मनासा व उनकी टीम प्रआर प्रदीप तिवारी, प्रआर जितेन्द्र राडोदिया की सराहनीय भुमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE