BREAKING NEWS
KHABAR : गणेश चतुर्थी पर भक्तिमय हुआ नीमच, पंडालों.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी श्रीहनुमान.. <<     KHABAR : गुना के भुजरिया तालाब पर उत्साह के साथ हुआ.. <<     KHABAR : बाल सुरक्षा और पॉक्सो एक्ट को लेकर.. <<     KHABAR : जन जागृति सनातन यात्रा को लेकर पत्रकार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, राजस्थानी.. <<     KHABAR : रामपुरा महाविद्यालय में ‘सेवा से संकल्प’.. <<     KHABAR : रतनगढ़ ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में.. <<     KHABAR : पाटीदार मित्र मंडल के माध्यम से हुआ 50वां.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ, सिंह और मीन राशि वालों को मिल.. <<     KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 28, 2023, 3:40 pm
BIG NEWS : गांव का मिडिल स्कूल और हेड मास्टर भीमराव, पहले पानी पिलाने के बहाने बुलाया छात्राओं को ऑफिस में, फिर दिया इस काली करतूत को अंजाम, जब पीड़िता ने बताई परिजनों को दर्द की वो दास्तां तो उड़ गए सबके होश, जानिए क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर     

Share On:-

बैतूल। मध्य प्रदेश में आज शिक्षक समाज शर्मिंदा है क्योंकि समाज के मुँह पर एक शिक्षक ने कलंक लगा दिया। साथ ही गुरु और शिष्य की पवित्र परंपरा को अपवित्र कर दिया। एमपी के बैतूल जिले में एक शिक्षक पर बलात्कार का आरोप, जांच में सही पाया गया। उसके खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार किया गया है।  

घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के मिडिल स्कूल के शिक्षक और प्रभारी प्रधानाध्यापक ने गुरु के पवित्र पद को कलंकित कर दिया। देशावाड़ी निवासी प्रभारी प्रधानाध्यापक भीमराव लांजीवार छात्राओं को पानी लेकर ऑफिस में बुलाता था। इस दौरान वह छात्राओं के कपड़ों में हाथ डालकर छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करता था। वहीं एक छात्रा से उसने दुष्कर्म किया। छात्राओं की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। छात्राओं के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म करने वाले शिक्षक को सहायक आयुक्त शिल्पा जैन ने निलंबित कर दिया।

मिडिल स्कूल पीसाजोड़ी में पदस्थ प्रभारी हेड मास्टर व माध्यमिक शिक्षक भीमराव लांजीवार की हरकतों का खुलासा सातवीं और आठवीं में पढ़ने वाली चार छात्राओं ने किया। शिक्षक भीमराव छात्राओं को हरकत के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी देता था। चारों छात्राओं ने परिजनों के साथ कोतवाली थाने में शिक्षक की एफआईआर कराई। पुलिस ने भीमराव लांजीवार पर धारा 376 (3), 376(2) एन, 376(2) एच सहित पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने बुधवार रात को प्रभारी प्रधानपाठक को गिरफ्तार किया। कोतवाली टीआई अजय सोनी ने बताया गुरुवार आरोपी को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE