BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले के इन गांवों में मचा था मगरमच्छ.. <<     KHABAR : एमपी के शाजापुर में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : शिक्षा की मुस्कान, पालक संघ ने नौनिहालों.. <<     BIG NEWS : नशामुक्ति का संदेश देकर संपन्न हुई एसपी.. <<     NEWS : श्रावण मास में उज्जैन स्टेशन पर विशेष.. <<     NEWS : 51 कन्या पूजन और संतों के महाप्रसाद के साथ.. <<     NEWS : महाकाल की नगरी को निकले कांवड़ियों का मधुबन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : कुकड़ेश्वर में आवारा सांड और कुत्तों का.. <<     NEWS : सेंती में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट में दिव्यांगजनों के.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को दिए सफलता.. <<     NEWS : मेवाड़ के लिए सांसद सी.पी. जोशी की बड़ी पहल,.. <<     KHABAR : मुलठान में किसानों-कांग्रेस ने मिलकर.. <<     NEWS : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 28, 2023, 6:37 pm
BIG NEWS : जिले का ग्राम सिया और नाबालिग लड़की, जब अचानक हुआ पेट में दर्द तो अस्पताल के लिए दौड़े परिजन, फिर जैसे ही चिकित्सकों ने की जांच तो उड़ गए होश, मकान मालिक के बेटे पर प्रकरण दर्ज, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर

Share On:-

देवास। सात माह पूर्व नाबालिका के साथ नाबालिक युवक ने उसे बहला-फुसलाकर दुष्कर्म किया था। बालिका को शुक्रवार देर रात में पेट दर्द होने पर परिजन जिला चिकित्सालय लेकर आए, महिला चिकित्सक ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर महिला पुलिस ने पीड़िता व परिजनों से चर्चा कर जानकारी ली। बताया गया है कि पीड़िता के साथ मकान मालिक के लडक़े ने दुष्कर्म किया था। सात माह के बाद शनिवार को नाबालिक ने एक पुत्र को जन्म दिया कमजोर होने पर चिकित्सक उसका उपचार कर रहे हैं। मामले को लेकर पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।


जानकारी के अनुसार मक्सी रोड़ स्थित ग्राम सिया में किराए के मकान में रहने वाले परिवार मूल निवासी जिला सागर उनकी 13 वर्षीया नाबालिका कक्षा 8 वीं में पढ़ती है। नाबालिक के माता-पिता एक कंपनी में कार्य करते हैं। सात माह पूर्व माता-पिता कंपनी में काम करने गए उसी बीच मकान मालिक के नाबालिक लडक़े ने नाबालिका को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बताया गया है कि नाबालिका ने माता-पिता को घटना के बारे में बताया लेकिन माता-पिता ने किसी को भी बात नहीं बताई।नाबालिका को शुक्रवार देर रात में पेट दर्द हुआ जिस पर परिजन उसे जिला चिकित्सालय लेकर आए, जहां शनिवार दोपहर में नाबालिका ने एक बच्चे को जन्म दिया। बीएनपी थाने को इस बात की जानकारी मिली थी। मामले को लेकर अजाक थाना प्रभारी अंजु शर्मा चिकित्सालय आई उन्होनें पीड़िता और परिजनों से चर्चा कर पूरे मामले की जानकारी ली। चिकित्सकों के अनुसार बच्चा कमजोर है उसे गहन चिकित्सा परिक्षण में उपचार के लिए रखा गया है। इस मामले को खुलासा होने के बाद फरियादी पीड़ित परिवार ने बीएनपी थाने पर आरोपी के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने बताया कि जिला चिकित्सालय से तहरीर बीएनपी थाने पर आई थी जिसमें बताया गया था कि एक बालिका वहां उपचार के लिए आई जो कम उम्र की है वह गर्भवती है। बालिका की उर्म 13 वर्ष है, कम उम्र की बच्ची के साथ ऐसा होना अपराध कर श्रेणी में है उसको तत्काल संज्ञान में लेते हुए प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी पीड़ित परिवार के मकान में रहने वाला बताया जा रहा है संभवतरू उसकी उम्र भी कम है उसकी उम्र के बारे में तस्दीक की जा रही है। पूरे मामले की विवेचना की जा रही है, प्रकरण में पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE