BREAKING NEWS
NEWS : प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे.. <<     NEWS : दुर्ग पर यातायात व्यवस्था सुगम बनाने.. <<     WEATHER REPORT : मालवा के कई जिलों में आज फिर बदला मौसम,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर ‘सेवा से.. <<     KHABAR : एसआर ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में गूंजे.. <<     BIG NEWS : कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी का किया.. <<     KHABAR : 251 दीपों की रोशनी से नहाया बालाजी मंदिर,.. <<     BIG NEWS : मिढकी महादेव जंगल में दंपति से लूटपाट के.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ की कनेरा थाना पुलिस और अवैध.. <<     KHABAR : भाला मारते ही निकला था पानी, देवनारायण से.. <<     KHABAR : खजुराहो में सेवा संकल्प अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : 45 किलो 390 ग्राम डोडाचूरा जब्त, दो कारों और 68.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में रचा गया ऐतिहासिक कीर्तिमान, 33.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 4 राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी,.. <<     KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 28, 2023, 7:59 pm
BIG NEWS : मणिपुर घटना के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया ज्ञापन, दोषियों को सजा दिलाने और सरकार को बर्खास्त करने की मांग, पीएम मोदी का फूंका पुतला, पढ़े मेहबूब मेव की खबर 

Share On:-

सिंगोली। शुक्रवार दोपहर बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील कार्यालय जाकर मणिपुर घटना के विरोध स्वरूप राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने तहसील कार्यालय के सामने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला भी जलाया।
शुक्रवार शाम मिली जानकारी के अनुसार नगर एवं ब्लॉक कांग्रेस द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी  करते हुए दोपहर करीब 3 बजे तहसील कार्यालय जाकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया। ज्ञापन का वाचन करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष मनीष जैन ने मणिपुर घटना में शामिल दोषियों को सजा दिलाने और सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। ज्ञापन के बाद लौटते हुए कार्यकर्ताओं ने तहसील कार्यालय के बाहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला भी जलाया।
इस मौके पर जिला कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशरफ मेव, महामंत्री बनवारी जोशी, उपाध्यक्ष मोहम्मद जमील मेव, नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेश नागोरी, मंडलम अध्यक्ष राजेश भंडारी, झांतला अध्यक्ष मानक जैन, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पल्लवी भंडारी, अल्पसंख्यक विभाग ब्लॉक अध्यक्ष जाकिर मेव और संजय नागोरी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE