BREAKING NEWS
NEWS : दुर्ग पर यातायात व्यवस्था सुगम बनाने.. <<     WEATHER REPORT : मालवा के कई जिलों में आज फिर बदला मौसम,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर ‘सेवा से.. <<     KHABAR : एसआर ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में गूंजे.. <<     BIG NEWS : कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी का किया.. <<     KHABAR : 251 दीपों की रोशनी से नहाया बालाजी मंदिर,.. <<     BIG NEWS : मिढकी महादेव जंगल में दंपति से लूटपाट के.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ की कनेरा थाना पुलिस और अवैध.. <<     KHABAR : भाला मारते ही निकला था पानी, देवनारायण से.. <<     KHABAR : खजुराहो में सेवा संकल्प अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : 45 किलो 390 ग्राम डोडाचूरा जब्त, दो कारों और 68.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में रचा गया ऐतिहासिक कीर्तिमान, 33.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 4 राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी,.. <<     KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 28, 2023, 8:26 pm
BIG NEWS : सीएम के दौरे के पहले भोपाल में नीमच नपा को लेकर मचा बवाल, 100 करोड़ की भूमि मामले के बाद अब एसबीआई दशहरा मैदान की जमीन चर्चा में, जानिए कौन पहुंचा दस्तावेजों के साथ बता रहे हैं एडिटर नवीन पाटीदार

Share On:-

नीमच। विधानसभा चुनाव को लेकर जहां एक तरफ बीजेपी सर्वे करा रही है वही विपक्षी कांग्रेस की चुनाव को लेकर कदमताल तेज होती जा रही है और अब वे पूरी तरह चुनावी मोड में भी आ गए हैं. कांग्रेस जहां उम्मीदवारी के लिए जमीनी सर्वे करा रही है तो वहीं बीजेपी नेताओं का फीडबैक जुटाने में लगी है. ऐसे में नीमच में भी हालात ठीक नही है यहां नगर पालिका बीजेपी होने के चलते विपक्ष लगातार जमीनों के सेटलमेंट के आरोप लगा रहे है ।

वही सूत्रों के हवाले से एक बार फिर बड़ी जानकारी निकल कर सामने आई है खबर यह है कि एक महीने से जिस तरीके से नीमच नगर पालिका को लेकर जो आरोप बीजेपी पर लग रहे है जमीनों के सेटलमेंट के उसे लेकर बीजेपी के एक अलग-अलग गुटो से जुड़े लोगो ने सीएम शिवराज सिंह चौहान और केन्द्रीय मंत्री व एमपी चुनाव प्रबंधक समिति के संयोजक नरेन्द्र सिंह तोमर को लेकर मुलाकात की है और बीजेपी पर लग रहे जमीनों के खेल को लेकर चर्चा की है साथ ही मीडिया व पेपर में छप रही न्यूज को दस्तावेज बना कर भी सबूत सौपे है ।

वही लगातार बीजेपी की नगर पालिका पर भूमि घोटाले की बात आम हो रही है यहां 100 करोड़ की सिंधी कॉलोनी जमीन व डॉ हाला और नाहर सिंह के बंगले को लेकर नीमच नगर पालिका केस जीत चुकी है लेकिन फिर भी नपा अभी तक कोई कार्रवाही इसे लेकर नही कर पाई है जिस लेकर विपक्ष लगातार सेटलमेंट का आरोप लगा रहा है वही अब खबर यह भी आ रही है कि दशहरा मैदान स्थित एसबीआई बैंक की ब्रांच को भी खाली करा वहा शॉपिंग कॉम्पलेक्स बनाने की बातें सामने आ रही है इन्ही सभी बातों को लेकर बीजेपी के कुछ नेताओं ने सीएम शिवराज व तोमर से चर्चा की है और बताया कि आने वाले चुनाव में नीमच सीट पर बीजेपी प्रत्याशी की जीत बड़ी मुश्किल है यहां बीजेपी की नगर पालिका पर जमीनों के सेटलमेंट के आरोप लग रहे है और इसकी खबरें मीडिया में जमकर लग रही है ऐसे में अब आने वाले वक्त में भारी परेशानी बीजेपी को हो सकती है ।

सूत्रों से पता चला कि भोपाल खबर पहुंचाने वाले नेताओं ने यह भी कहा कि दो जिस समस्या को प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने हल किया था उसमें कुछ सरलीकरण करना था और इसी वादे को लेकर हम निकाय चुनाव में उतरे थें और हमारी इस बात पर वोटर ने भरोसा जताया था कि बीजेपी की नगर पालिका बनते ही पहली परिषद में ही इसका सरलीकरण कर दिया जायेंगा लेकिन परिषद बनने के एक साल बाद भी अभी तक इस पर कोई काम नही किया गया है जिसे लेकर भी शहर के 60 प्रतिशत से ज्यादा हिस्से में रहने वाले बंगला-बगीचा रहवासी भारी परेशान है बीजेपी को लेकर आक्रोशित है साथ ही यह भी कहा कि यदि नीमच नपा में सक्षम अध्यक्ष नही बिठाया गया तो विधानसभा चुनाव में भारी नुकसान इस सीट पर उठाया जा सकता है ऐसे में अब इन तमाम आरोपो व मुद्दो पर बीजेपी भोपाल का हस्तक्षेप होना जरूरी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE