BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर परिषद ने नजूल भूमि पर बने अवैध निर्माण.. <<     KHABAR : अधिकारियों की लापरवाही से सरकार की.. <<     KHABAR : ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि की.. <<     NEWS : नई रेल परियोजनाओं, स्टेशन विकास और यात्री.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र का बड़ा प्रहार, एनडीपीएस.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. में विश्व पर्यावरण दिवस के.. <<     NEWS : 1 से 8 जुलाई तक आयोजित होगा महाकुंभ, कोटा में.. <<     BIG NEWS : महू-नीमच हाईवे पर दर्दनाक हादसा, पति के.. <<     KHABAR : राज्यसभा कैंडिडेट्स चयन पर ब्राह्मण समाज.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देश पर.. <<     KHABAR : 50 बच्चों ने सीखी चित्रकला, ग्लास पेंटिंग.. <<     KHABAR : आंगनवाड़ी के पोषण आहार में निकला मृत सांप.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : इंदौर में जुटे 15 देशों के राजदूत और निवेशक,.. <<     KHABAR : गांधी सागर बैकवाटर में 8 जून को बाढ़.. <<     KHABAR : भक्ति नृत्य के साथ सिद्ध चक्र विधान में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 29, 2023, 11:04 am
BIG REPORT : मणिपुर में हो रही बर्बरता के बाद भी प्रधानमंत्री की चुप्पी से बड़ा जनाक्रोश, ब्लॉक कांग्रेस रतनगढ़ ने दिया राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन, पढ़े संतोष गुर्जर की खबर 

Share On:-

रतनगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष आदरणीय कमलनाथ के मार्गदर्शक अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस रतनगढ़ के नेतृत्व में मणिपुर में मानवता को शर्मसार करती एक के बाद एक घटनाएं हो रही है। उसके बाद भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुप्पी साधे बैठे है। अब तक तो मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लग जाना था। पीएम मोदी की निष्क्रियता के चलते मणिपुर में बीते दिनों से निर्दोष जनता पर बर्बरता का घमासान मचा हुआ है। मणिपुर जल रहा है वहां के लोगों पर दर्दनाक हमले हो रहे है, मौत के घाट उतारा जा रहा है, महिलाओं के साथ रेप जैसी घटनाएं  पर मजाल है की पीएम मोदी मणिपुर की जनता के हित में कोई कदम उठा ले। पीएम मोदी की चुप्पी उनकी निष्क्रियता की पोल खोल रही है। कांग्रेस के 70 सालो में जो नहीं हो सका वो भाजपा के 9 सालो में हो रहा है, आज देश में व भाजपा शासित राज्यों में हो रही घटनाओं, आदिवासियो पर अत्याचार , किसानों पर अत्याचार के चलते देशभर में भाजपा सरकार व पीएम मोदी के खिलाफ जनाक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। मणिपुर में हो रही घटना की हम घोर निन्दा करते है। उक्त विचार ब्लॉक अध्यक्ष रतनगढ़ गोविंद सिंह सांडा ने व्यक्त किए। 
सांडा ने कहा कि मणिपुर में जो दिल दहला देने वाली घटनाएं हो रही है उसके वीडियो भी हम नहीं देख सकते है। बर्बरता का आलम देखो की वहां पिता व बेटे के सामने उनकी बेटी बहन के साथ सामूहिक बलात्कार किया जा रहा है और तो और इतना होने के बाद भी पिता व बेटे को भी मौत के घाट उतार रहे है ये सब दिन दहाड़े हो रहा है।इन सबकी जानकारी पीएम मोदी के पास है लेकिन वो जानबूझकर मौन धारण किए हुए है, उनकी चुप्पी समझ से परे लग रही है। मणिपुर की विध्वंसक घटना के बाद भी पीएम मोदी की नींद नहीं खुल रही है। उनके मौन से लग रहा है की उनको किसी बड़ी घटना का इंतजार है। 
गोविंद सिंह सांडा ने कहा कि पीएम मोदी को देश की जनता को उनकी चुप्पी का जवाब देना चाहिए। मणिपुर भारत देश का हिस्सा है, अंग है। आखिर मणिपुर की जनता ने क्या बिगाड़ा, जिन्हे आग में जलने को छोड़ दिया, बर्बरता सहने को छोड़ दिया। हालत देखो पीएम मोदी मणिपुर की घटना को देखते हुए भी विदेशी दौरे कर रहे है, यह पीएम मोदी के लिए व भारत देश के लिए शर्मनाक बात है, शर्मनांक घटनाएं घट रही है। गोविंद सिंह सांडा ने कहा कि जहां जहां भी भाजपा सरकार है वहां आदिवासियो को टारगेट कर उनके साथ घटनाएं कारित की जा रही है। मणिपुर में महिलाओं पर बर्बरता अत्याचार देखा नहीं जा सकता, पर पीएम मोदी मौन रहकर सभी देख रहे है कोई कार्यवाही नहीं कर रहे है, यह देश का दुर्भाग्य है कि पीएम मोदी जैसा प्रधानमंत्री देश को मिला। 
धरना प्रदर्शन को पूर्व जनपद अध्यक्ष व जावद विधानसभा के नेता सत्यनारायण पाटीदार, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सुरेश शर्मा, पप्पू बन्ना बांगरेड, पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रकाश रांका, जिला महामंत्री राजेश लड्ढा, जिला महामंत्री कमल छपरीबंद, गोपाल धाकड़, लखन भाटी पूर्व पार्षद, पूर्व सांसद प्रतिनिधि अर्जुन बैरागी, युवा नेता प्रीतम सोलंकी, अनुराग अरोड़ा,  इन सब ने मणिपुर में घट रही घटनाओं को लेकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक किसान कांग्रेस रतनगढ़ अध्यक्ष नानालाल चारण ने किया। पीएम मोदी की चुप्पी को लेकर शुक्रवार को स्थानीय डाक बंगला रतनगढ़ पर ब्लॉक कांग्रेस रतनगढ़ के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने मणिपुर की घटना का विरोध करते हुए राष्ट्रपति के नाम रतनगढ़ तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। इससे पूर्व कांग्रेसजनों ने भाजपा सरकार व पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर नारे लगाए। 
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रतनगढ़ गोविंद सिंह सोडा, जावद विधानसभा के नेता पूर्व जनपद अध्यक्ष सत्यनारायण पाटीदार, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सुरेश शर्मा, गोपाल धाकड़, पूर्व जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रकाश रांका, पप्पू बन्ना बांगरेड, अल्पसंख्यक ब्लॉक अध्यक्ष गब्बर भाई, ब्लॉक किसान कांग्रेस अध्यक्ष नानालाल चारण, जिला कांग्रेस महामंत्री राजेश लड्ढा, जिला कांग्रेस महामंत्री कमल छपरीबंद, पूर्व पार्षद लखन भाटी, रतनगढ़ मंडल अध्यक्ष भंवरलाल सोलंकी, पार्षद लक्ष्मण नारायण सोलंकी, जनपद सदस्य प्रतिनिधि अर्जुन गुर्जर, पार्षद बलवंत वर्मा, पूर्व सांसद प्रतिनिधि अर्जुन बैरागी, गरवाडा मंडल अध्यक्ष अर्जुन धाकड़, सेक्टर अध्यक्ष हेमराज गुर्जर, पूर्व आईटी सेल विधानसभा अध्यक्ष श्रवण गुर्जर, अनुराग अरोड़ा, कैलाश शर्मा, अजीत बन्ना, ताहिर अली, बाबूलाल, दशरथ पाटीदार, बालूराम, किशन बेस, हरिशंकर धनगर, दिनेश जोशी, लाला मीणा, भंवर सिंह, किशोर राठौड़, निसार पठान, रमेश शर्मा, कृष्णा मकवाना, गोलू छपरी बंद, रामस्वरूप सोलंकी, दीपक कोली, राहुल छपरी बंद, कादिर खान, दीपक जोशी, श्याम लाल धनगर, मोहनलाल, हमीद भाई मंसूरी, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE