BREAKING NEWS
KHABAR : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में निकला भगवान.. <<     KHABAR : धूमधाम से मनाया भगवान विश्वकर्मा पूजन व.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मक्सी.. <<     KHABAR : जब शिक्षा और नदी बचाने का संकल्प एक साथ.. <<     KHABAR : सेगांव में सेवा संकल्प बना उत्सव,.. <<     BIG UPDATE VIDEO : मालवा में सियासत गरम, राहुल गांधी के.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट ने वृक्षों को रक्षा सूत्र.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर दतिया में दीप.. <<     NEWS : तेरापंथ भवन में गूंजे धर्म और साधना के.. <<     NEWS : प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे.. <<     NEWS : दुर्ग पर यातायात व्यवस्था सुगम बनाने.. <<     WEATHER REPORT : मालवा के कई जिलों में आज फिर बदला मौसम,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर ‘सेवा से.. <<     KHABAR : एसआर ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में गूंजे.. <<     BIG NEWS : कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी का किया.. <<     KHABAR : 251 दीपों की रोशनी से नहाया बालाजी मंदिर,.. <<     BIG NEWS : मिढकी महादेव जंगल में दंपति से लूटपाट के.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ की कनेरा थाना पुलिस और अवैध.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 29, 2023, 11:40 am
BIG BREAKING : विधानसभा चुनाव 2023 से पहले भाजपा में बड़ा फेरबदल, जेपी नड्डा ने जारी की 38 पदाधिकारियों की लिस्ट, मालवा में मिली इस नेता को बड़ी जवाबदारी तो सांसद सुधीर गुप्ता से छीना ये बड़ा पद, पढ़े कमलेश मांगरिया की खबर      

Share On:-

नई दिल्ली। देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पूर्व भारतीय जनता पार्टी ने अपनी केंद्रीय टीम में बड़ा फेरबदल किया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को 2024 लोकसभा चुनाव के पहले अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है। केंद्रीय पदाधिकारियों की लिस्ट में कुल 38 नाम शामिल हैं। जारी की गई सूची में मंदसौर-नीमच संसदीय क्षेत्र के सांसद सुधीर गुप्ता जो पूर्व में राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष थे उनको इस पद से हटा दिया गया है। उनके स्थान पर यह जवाबदारी नरेश बंसल को दी गई है। जबकि सांसद गुप्ता को कोई भी बड़ी जिम्मेदारी नहीं दी गई है। 38 नामों में सांसद सुधीर गुप्ता का नाम शामिल नहीं होने से संसदीय क्षेत्र नीमच-मंदसौर में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में मायूसी देखी जा रही है। 
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने आज शनिवार सुबह भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की नई सूची जारी की है। जिसमे कुल 38 पदाधिकारी बनाए गए हैं। डॉ. रमन सिंह, वसुंधरा राजे, रघुवर दास को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। इस सूची में मध्यप्रदेश से तीन नाम है। मध्यप्रदेश से आरएसएस के खासमखास और कद्दावर नेता सौदान सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं प्रदेश के मालवा बेल्ट से कैलाश विजयवर्गीय को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। एमपी के दिग्गज नेता ओम प्रकाश धुर्वे को सचिव का पद दिया है। राजेश अग्रवाल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। 

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE