मनासा। द्वारिकापुरी धर्मशाला में भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन मे विधानसभा के सभी ज्येष्ट श्रेष्ट कार्यकर्ताओ की विशाल उपस्तिथि रही। विधायक माधव मारु ने अपने ऊर्जात्मक भाषण से सभी कार्यकर्ताओ में जोश भर दिया। जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार ने कार्यकर्ताओ से चुनाव की तैयारियों मे जुट जाने को कहा कि चुनावी माहौल बन चुका है, सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर मैदान मे डट जाए।
मुख्य वक्ता मंदसौर विधायक यशपालसिंह सिसोदिया ने पार्टी की रीतीनीति के बारे में बताया और कहा कि किस प्रकार अपने वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओ ने यातनाये सहकर पार्टी को आज इस स्तर तक पहुंचाया है। हमे उन्ही के पदचिन्हों पर चलकर आगे बढ़ना है।
कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व विधायक कैलाश चावला, विजेंद्र मालाहेड़ा, जिला महामंत्री राजेश लढा, उपाध्यक्ष पुष्कर झंवर, बंशीभाई राठौर, नप अध्यक्षा सीमा तिवारी, विस्तारक लोकेश अरोरा, संयोजक नरेन्द्र मालवीय सहित नेतागण व सैकड़ो की संख्या मेन कार्यकर्ता मौजूद रहे। अजय तिवारी ने मंच का सफल संचालन किया।