BREAKING NEWS
फुलरा कंजर डेरा में आबकारी की दबिश,1200 लीटर.. <<     20 सितंबर को देवास में गूंजेगा सनातन का संदेश!.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विनोद बागड़ी, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : इंदौर पुलिस का अनोखा अंदाज, सड़क सुरक्षा का.. <<     KHABAR : गणेश चतुर्थी पर भक्तिमय हुआ नीमच, पंडालों.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी श्रीहनुमान.. <<     KHABAR : गुना के भुजरिया तालाब पर उत्साह के साथ हुआ.. <<     KHABAR : बाल सुरक्षा और पॉक्सो एक्ट को लेकर.. <<     KHABAR : जन जागृति सनातन यात्रा को लेकर पत्रकार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, राजस्थानी.. <<     KHABAR : रामपुरा महाविद्यालय में ‘सेवा से संकल्प’.. <<     KHABAR : रतनगढ़ ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में.. <<     KHABAR : पाटीदार मित्र मंडल के माध्यम से हुआ 50वां.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ, सिंह और मीन राशि वालों को मिल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 31, 2023, 4:28 pm
BIG NEWS : 26 साल की किरण और रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म नंबर एक, जब पति को बताई ससुर की ये गन्दी हरकत तो मच गया बवाल, फिर जब समाज की पंचायत के बाद गायब हुए बाप-बेटी तो हरकत में आया परिवार, जैसे ही मिली ये दर्दनाक सूचना तो उड़ गए सबके होश, पढ़े खबर    

Share On:-

भोपाल। भिंड की रहने वाली एक महिला ने भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर तमिलनाडु एक्सप्रेस ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। उसका शव दो टुकड़ों में मिला। बेटी की मौत की खबर घर पहुंची भी नहीं थी कि उसके पिता ने भिंड रेलवे स्टेशन पर जहर खा लिया। उनकी हालत नाजुक है। महिला के पास सात पेज का सुसाइड नोट मिला है। जिसमें पति, सास-ससुर की प्रताड़ना का जिक्र है। सुसाइड नोट के मुताबिक ससुर किरण से गंदी हरकत करता था। पूछता था प्यार कैसे होता है पता है।
जानकारी के मुताबिक 26 वर्षीय किरण द्विवेदी छह महीने से अपने मायके ग्वालियर में रह रही थी। शनिवार सुबह 7 बजे किरण को उसके पिता अशोक शुक्ला भिंड के पास ओदुपुरा लेकर निकले थे। यहां उनके दामाद आशीष द्विवेदी के मामा विनोद बरुआ रहते हैं। यहां शनिवार को दोनों के रिश्ते को लेकर पंचायत थी। इसके बाद से बाप-बेटी का पता नहीं था।
किरण की माँ आशा शुक्ला ने बताया कि बेटी छह महीने से उनके पास रह रही थी। उसने बताया था कि ससुर महेश द्विवेदी, जो हरिजन कल्याण विभाग भोपाल में पदस्थ हैं, उसके साथ गंदी हरकत करता था। ससुर उससे पूछता था कि आशीष से प्यार कैसे करती है, पता है। इसके बाद वह शरीर को छूने का प्रयास करता था। जब पति को यह बात बताती, तो वह बेरहमी से पीटता था। कहता था पिता के साथ रहना पड़ेगा। किसी तरह उसने मायके में यह सूचना दी। इस पर उसे बहुत पीटा गया। हत्या करने की धमकी तक दी गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE