BREAKING NEWS
फुलरा कंजर डेरा में आबकारी की दबिश,1200 लीटर.. <<     20 सितंबर को देवास में गूंजेगा सनातन का संदेश!.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विनोद बागड़ी, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : इंदौर पुलिस का अनोखा अंदाज, सड़क सुरक्षा का.. <<     KHABAR : गणेश चतुर्थी पर भक्तिमय हुआ नीमच, पंडालों.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी श्रीहनुमान.. <<     KHABAR : गुना के भुजरिया तालाब पर उत्साह के साथ हुआ.. <<     KHABAR : बाल सुरक्षा और पॉक्सो एक्ट को लेकर.. <<     KHABAR : जन जागृति सनातन यात्रा को लेकर पत्रकार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, राजस्थानी.. <<     KHABAR : रामपुरा महाविद्यालय में ‘सेवा से संकल्प’.. <<     KHABAR : रतनगढ़ ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में.. <<     KHABAR : पाटीदार मित्र मंडल के माध्यम से हुआ 50वां.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ, सिंह और मीन राशि वालों को मिल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 31, 2023, 4:57 pm
BIG NEWS : 27 जुलाई का दिन और कोलार यार्ड, जब जयपुर के लिए हुआ रवाना ट्रक तो बिच रास्ते में हो गया लापता, मालिक ने लगाया गंभीर आरोप, 21 लाख रूपए का भरा था ये माल, जानिए क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर      

Share On:-

जयपुर। कर्नाटक के कोलार से 21 लाख रुपए के टमाटर जयपुर ले जा रहा ट्रक रास्ते से लापता हो गया। ट्रक ड्राइवर और उसके साथी से भी संपर्क नहीं हो पा रहा है। ट्रक के मालिक ने कहा कि ड्राइवर ने अपने साथी के साथ मिलकर टमाटर चुराए हैं। उन्होंने दोनों के खिलाफ कोलार नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
ट्रक के मालिक ने बताया कि 27 जुलाई को दो व्यापारियों ने कोलार यार्ड से राजस्थान के जयपुर तक टमाटर ले जाने के लिए ट्रक बुक किया था। ट्रक को शनिवार रात जयपुर पहुंचना था, लेकिन सोमवार तक वह अपनी मंजिल तक नहीं पहुंचा। ड्राइवर का फोन भी बंद है, ट्रक के ऑपरेटर से भी संपर्क नहीं हो पा रहा है।
पुलिस का कहना है कि गाड़ी में लगे जीपीएस ट्रैकर के मुताबिक, ट्रक ने कोलार से करीब 1600 किमी की दूरी तय की थी। इसके बाद ट्रक का कोई पता नहीं चला। टमाटर खरीदने वाले व्यापारियों का कहना है कि अगर ट्रक का एक्सीडेंट हुआ होता तो हमें सूचना मिली होती। हमें शक है कि ड्राइवर टमाटर चुराने के लिए ट्रक लेकर भाग गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE