BREAKING NEWS
फुलरा कंजर डेरा में आबकारी की दबिश,1200 लीटर.. <<     20 सितंबर को देवास में गूंजेगा सनातन का संदेश!.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विनोद बागड़ी, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : इंदौर पुलिस का अनोखा अंदाज, सड़क सुरक्षा का.. <<     KHABAR : गणेश चतुर्थी पर भक्तिमय हुआ नीमच, पंडालों.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी श्रीहनुमान.. <<     KHABAR : गुना के भुजरिया तालाब पर उत्साह के साथ हुआ.. <<     KHABAR : बाल सुरक्षा और पॉक्सो एक्ट को लेकर.. <<     KHABAR : जन जागृति सनातन यात्रा को लेकर पत्रकार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, राजस्थानी.. <<     KHABAR : रामपुरा महाविद्यालय में ‘सेवा से संकल्प’.. <<     KHABAR : रतनगढ़ ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में.. <<     KHABAR : पाटीदार मित्र मंडल के माध्यम से हुआ 50वां.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ, सिंह और मीन राशि वालों को मिल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 31, 2023, 6:53 pm
BIG NEWS : राजस्थान का मंडफिया और केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम, जैसे ही तुंबड़िया का टाइगर स्कूटी से हुआ रवाना तो एक्शन में आए अधिकारी, फिर जब दी दबिश तो हुआ इस बड़ी तस्करी का खुलासा, अब अर्जुन के साथ सलाखों के पीछे रहेगा नरेश, पढ़े खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो चित्तौड़गढ़ की टीम ने मंडफिया में 2 किलो 700 ग्राम अफीम जब्त की है। इस मामले में दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक जांच में दोनों ही आरोपी खरीद-फरोख्त के मामले से जुड़े हुए मिले। दोनों के पास से एक स्कूटी और एक बाइक भी मिली, जिसे नारकोटिक्स की टीम ने जब्त कर ली। इस अफीम की कीमत लगभग 6 लाख रुपए की बताई जा रही है।

आसूचना प्रकोष्ठ निवारक दल के अधीक्षक टीएम काठेड़ ने बताया कि केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो चित्तौड़गढ़ की टीम को सूचना मिली थी कि मंडफिया में अफीम खरीद-फरोख्त का काम किया जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर मंडफिया पहुंचे। जहां पार्किंग एरिया में दो युवक खड़े मिले। युवकों को जब पकड़ने के लिए आगे गए तो दोनों ही मौके से भागने लगे। टीम ने दोनों का पीछा करते हुए पकड़ लिया। 


गाड़ी की डिक्की में मिली अफीम-

तुंबडिया निवासी नरेश उर्फ टाइगर पुत्र पप्पू लाल जाट की स्कूटी के तलाशी ली गई तो उसके गाड़ी की डिक्की में थैली रखी हुई थी। जब खोलकर देखा तो उसमें 2 किलो 700 ग्राम अफीम रखी हुई थी। टाइगर मंडफिया निवासी अर्जुन उर्फ भैरूलाल पुत्र बंशीलाल लोहार को बेचने आया था। नारकोटिक्स की टीम ने स्कूटी और बाइक दोनों ही जब्त कर ली। साथ ही अफीम को भी जब्त करते हुए टाइगर और अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि दोनों ही खरीद-फरोख्त के मामले से जुड़े हुए हैं। यह अफीम कहां से लाई गई है, उस बारे में पूछताछ की जा रही है। अफीम की कीमत लगभग 6 लाख रुपए बताई जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में इंस्पेक्टर प्रदीप लोड़, आर के चौधरी, परमवीर सिंह, सब इंस्पेक्टर शकील अहमद खान, हेमंत, समृद्ध धनावा, सुरेंद्र कुमार, एलडीसी रजत कुमार शामिल थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE