BREAKING NEWS
BIG NEWS : मूंगफली के खेत में मिला 12 फीट लंबा अजगर, वन.. <<     BIG NEWS : सावन के तीसरे सोमवार पर पशुपतिनाथ मंदिर.. <<     KHABAR : खरगोन में भक्ति भाव से मनाई नागपंचमी,.. <<     KHABAR : दंत चिकित्सकों के लिए 13 लाख तक सुरक्षा कवर,.. <<     VIDEO NEWS: सावन में शिवभक्ति का सैलाब! मंदसौर से.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर समाजसेवी की अनोखी पहल,.. <<     देशभक्ति के रंग में रंगा कार्यक्रम, बड़ी.. <<     KHABAR : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा मार्ग,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में गूंजे देशभक्ति के तराने, हर.. <<     NEWS VIDEO: 165 फीट तिरंगे के साथ निकला देशभक्ति का.. <<     गुना से बाबा महाकाल के दरबार तक निकली भव्य.. <<     उज्जैन में करंट की अफवाह से मची भगदड़,.. <<     BIG NEWS : हथियारों के साथ भड़काऊ रील डालना पड़ा भारी,.. <<     BIG NEWS : बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम में एमपी का.. <<     BIG NEWS VIDEO: नीमच में बैग खोलते ही उड़ गए होश! 10 किलो.. <<     जमुनिया रावजी से नीलकंठ महादेव तक निकली भव्य.. <<     KHABAR : 165 फीट लंबे तिरंगे के साथ निकली राष्ट्रपथ.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 10, 2023, 3:01 pm
BIG NEWS : विश्व आदिवासी दिवस पर मणिपुर की घटना को लेकर नारेबाजी कर आदिवासियों ने निकाली रैली दोषियों को फांसी देने की रखी मांग, एसडीएम कार्यालय पर दिया ज्ञापन, पढ़े अबरार पठान की खबर 

Share On:-

कसरावद। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर विशाल रैली समाज ने निकाली। जिसमें पारंपरिक वेश-भूषा में आदिवासी समाज की महिला एवं पुरुष शामिल हुए। इस बार की रैली हर साल निकाले जाने वाली रैली से एकदम अलग थी। इस बार रैली में कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किए गए। वहीं मणिपुर में हुई घटना को लेकर आदिवासियों ने जमकर रोष जताया है। विजय स्तंभ पर वापस आने पर आदिवासियों ने मणिपुर की घटना पर जमकर की नारेबाजी व की फांसी देने की मांग इस घटना को लेकर अपना विरोध प्रदर्शन किया और मणिपुर के दोषियों को फांसी की मांग की गई है। रैली कसरावद कृषि मंडी प्रांगण से शुरू हुई जो विजय स्तंभ चौराहा होते हुए इंदौर रोड छोटा नाका कुशवाह मोहल्ला यादव मोहल्ला होते हुए मंडलेश्वर रोड न्यू निमाड़ टॉकीज होते हुए विजय स्तंभ पहुंची जहां मणिपुर की घटना को लेकर आदिवासियों ने जमकर विरोध प्रदर्शन नारेबाजी की गई। विरोध प्रदर्शन के बाद कसरावद एसडीएम कार्यालय पर नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। रैली का समापन कसरावद कृषि मंडी में किया गया। रैली में शामिल लोगों ने बताया कि मणिपुर में जो घटना हुई है, उससे पूरे देश में आक्रोश है। आदिवासी समाज भी इसका विरोध प्रदर्शन करता है। इस अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों से भी सैकड़ों की संख्या में सामाजिक लोगों ने कसरावद आकर रैली में हिस्सा लिया है। कसरावद के आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग में निवासरत है, जिससे कसरावद में विशाल रैली निकाली गई है। और विश्व आदिवासी दिवस पर आदिवासियों के द्वारा मणिपुर की घटना को लेकर एसडीएम कार्यालय पर दिया ज्ञापन। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE