चितौड़गढ़। न्यूवोको सीमेंट में आज सुबह से गेट बंद कर चल रहे धरना प्रदर्शन में आक्रोशित ग्रामीण महिलाओं ने फेक्ट्री के वाहनों के अलावा पैदल तक आवाजाही बंद कर दी है। जिससे अंदर से बाहर और बाहर से अंदर आने के लिए कार्मिकों परिवार को बेहद परेशानी का करना पड़ रहा है।
चितौड़ भावलिया स्थित न्युवोको सीमेंट फैक्ट्री के दो महीने बाद ग्रामीणों व बेरोजगार युवाओं ने फिर गेट बंद कर दिए है। ग्रामीणों ने फैक्ट्री प्रबंधक द्वारा बार बार वादा खिलाफी के आरोप लगाए है। लिखित समझौते के बावजूद नौकरी नहीं दी है।
इधर मामले में फेक्ट्री प्रबंधक की ओर से अभी तक कोई वार्ता के संकेत फिलहाल मिल नही रहे है। वहीं आक्रोशित ग्रामीण जनों ने भी स्थानीय प्रशासन से भी उनकी लंबे अरसे आ रही परेशानी के लिए असहयोग किए जाने पर सवालिया प्रश्न लगाए है।